📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सोनारी में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन।

On: August 14, 2024 8:22 AM
Follow Us:
सोनारी में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन।

जमशेदपुर: हमारे गौरवमय भारतवर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर मोदी जी के आह्वान पर पूरे भारतवर्ष में “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज आदरणीय बड़े भैया, कोल्हान के पूर्व कमिश्नर सह भाजपा नेता विजय कुमार सिंह ने सोनारी भाजपा नेता राहुल भट्टाचार्जी के साथ मिलकर सोनारी एल आई सी कॉलोनी में घर-घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के अंतर्गत लोगों के बीच हमारे देश की आन-बान और शान का प्रतीक, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, वितरित किया गया।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारे देश को स्वाधीनता दिलाने के लिए माँ भारती के अनेकों सपूतों द्वारा दिए गए बलिदानों को स्मरण करना है। कुछ ने अपने सीने पर गोली खाई, तो कुछ ने फांसी पर चढ़कर अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने अंग्रेजों की बर्बरता और अत्याचार सहकर मातृभूमि की रक्षा की और भारतवर्ष को गुलामी के अंधकार से मुक्त करवाया। इन देशभक्तों के ऋण को चुकाने के लिए आज हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि हम अपने घरों, कार्यालयों और व्यवसायिक संस्थानों पर तिरंगा फहराकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

इस अवसर पर सभी ने प्रण लिया कि हम सभी मिलकर पुनः भारतवर्ष को विश्व गुरु बनाएंगे और स्वतंत्रता के इस महापर्व को पूरे आनंद और उल्लास के साथ मनाएंगे। आज के इस महान कार्यक्रम में अशोक जोशी, किशोर राम, लक्ष्मी नारायण बेहरा, रितेश साहू, मनसा गोप, हीरू भाई, मुकेश और कई अन्य लोग मौजूद रहे।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment