📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

13 स्कूली वाहनों के कागजात फेल होने पर जुर्माना लगाया गया

On: August 13, 2024 10:48 PM
Follow Us:
13 स्कूली वाहनों के कागजात फेल होने पर जुर्माना लगाया गया

जमशेदपुर: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा व प्रदूषण आदि सभी प्रमाणपत्रों की वैधता की जांच को लेकर लोयोला स्कूल के समीप अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय के नेतृत्व में मोटर यान निरीक्षक श्री सूरज हेंब्रम ने 43 स्कूली वाहनों के कागजातों की जांच की।

जांच में मारुति वैन, मैजिक, स्कूली ऑटो रिक्शा के फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन व प्रदूषण आदि कागजातों की जांच की गई। इस दौरान 13 स्कूली वाहनों के कागजात फेल होने पर जुर्माना लगाया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : जिला कलेक्टर ने अति-वृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, जिला कलेक्टर ने आमजन से सावधानी बरतने की करी अपील ।

जिला परिवहन विभाग को लगातार सूचना मिल रही है कि जिले में मानकों के विपरीत बिना फिटनेस के स्कूलों में मारुति वैन, मैजिक, ऑटो रिक्शा का संचालन किया जा रहा। मंगलवार को भी सभी स्कूली वाहन चालकों को वाहनों का फिटनेस रजिस्ट्रेशन सहित तमाम कागजात दुरुस्त रखने के लिए जागरूक किया गया।

मारुति वैन, मैजिक, ऑटो रिक्शा में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने एवं सभी यातायात नियमों का पालन करने का निदेश दिया गया ताकि दुर्घटनाओं को होने से रोका जा सके। परिवहन विभाग की ओर से लगातार स्कूलों और अभिभावकों को भी स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर अपने स्तर से जांच करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। परिवहन विभाग का सख्त आदेश है कि ऐसे स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी जो मोटरयान नियमावली का उल्लंघन कर रहे है। ऐसे स्कूली वाहनों की फिटनेस व रजिस्ट्रेशन आदि की जांच लगातार जारी रहेगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment