📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

IPTA का प्रतिनिधिमंडल झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री से मिल, इप्टा संदेश नामक पुस्तक भेंट की।

On: August 9, 2024 9:20 PM
Follow Us:
IPTA का प्रतिनिधिमंडल झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री से मिल, इप्टा संदेश नामक पुस्तक भेंट की।

जमशेदपुर: भारतीय अशासकीय शिक्षक संघ सह समाज सेवी संगठन IPTA के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान जल संसाधन एवं उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री चंपई सोरेन जी से मुलाकात कर उन्हें IPTA संदेश नामक पुस्तक भेंट की। साथ ही संगठन की विचारधारा एवं कार्यों से उन्हें अवगत कराया तथा संगठन की संवैधानिक पहचान बनाने हेतु ज्ञापन सौंपा।

इस संदर्भ में उनके पुत्र श्री बबलू कुमार सोरेन जी से संगठन की विचारधारा एवं उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें उन्होंने स्वैच्छिक शुल्क विद्यालय को पंचायत स्तर से प्रारंभ कर जिला, राज्य एवं केंद्र तक ले जाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने संगठन से शिक्षकों की सूची की मांग की है तथा कहा कि संगठन में शिक्षकों को जोड़ने का भी कार्य करूंगा ताकि कोई भी निजी शिक्षक इस सूची से छूट न जाए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ परमानंद मोदी ने श्री बबलू जी से संगठन के दायित्व पर भी चर्चा की, जिस पर उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए आगामी बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही।

यह भी पढ़ें : चोरी और अपराध का ग्राफ सारी हदें पार कर गया है – विकास सिंह, मानगो में सवारी टेम्पो चोरी हो गई।

आज के प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय एवं झारखंड राज्य स्तर से आए सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति इस प्रकार रही: राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ परमानंद मोदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव डॉ नथुनी सिंह, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री देव झा, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रूपेश कुमार, झारखंड प्रदेश सचिव डॉ सुदर्शन कुमार सिंह एवं सहयोगी मृत्युंजय कुमार जी को संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश गिरी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ धन्यवाद दिया, साथ ही कहा कि अगर सरकार इस संगठन के लिए कोई नई पहल करती है तो झारखंड प्रदेश के सभी निजी शिक्षक आप सभी के साथ हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment