📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

14 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने बनाई रणनीति।

On: July 27, 2024 10:03 AM
Follow Us:
भाजपा

बैठक में शामिल हुई पूर्व सांसद गीता कोड़ा, कहा- हेमंत सरकार की वादाखिलाफी और बढ़ते अपराध पर मातृशक्ति को भरनी होगी हुंकार, सरकार को महिलाओं के हितों की कोई चिंता नही।

जमशेदपुर :  झारखंड में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, उत्पीड़न और अपराध के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने सड़क पर उतरने का एलान किया है। पूरे प्रदेश में लगातार हो रहे महिला अपराध, अत्याचार और वादाखिलाफी के खिलाफ 14 अगस्त को भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पुर्वी सिंहभूम महिला मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन कर घेराव करेंगी। आक्रोश प्रदर्शन को लेकर महिला मोर्चा जमशेदपुर महानगर एवं पुर्वी सिंहभूम जिले की संयुक्त बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई।

यह भी पढ़े :कारगिल विजय दिवस रजत जयंती :527 शहीदों को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने किया नमन।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में मुख्यरूप से सिंहभूम की पूर्व सांसद सह कार्यक्रम के कोल्हान प्रभारी गीता कोड़ा, पूर्व सांसद आभा महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व विधायक मेनका सरदार, कार्यक्रम की कोल्हान सह प्रभारी गीता बालमुचू, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव मुख्यरूप से शामिल हुए। बैठक में आगामी 14 अगस्त को जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन को लेकर व्यापक चर्चा कर रणनीति बनाई गई।

बैठक में तय हुआ कि महिला अपराध और अत्याचार के खिलाफ माताएँ-बहनें जब संगठित होकर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरेगी तो समाज जागेगा और मदहोश सरकार का भ्रम भी टूटेगा।बैठक को संबोधित करते हुए सिंहभूम लोकसभा की पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकार में महिला अत्याचार, दुष्कर्म, महिला अपराध एवं अपराधिक घटनाएं लगातार घटित हो रही है। सत्ता के नशे में मुख्यमंत्री समेत पूरी केबिनेट और सरकार मदहोश हैं, उन्हें महिलाओं के हितों की कोई चिंता ही नहीं है। महिलाओं से कई वादे कर सत्ता प्राप्त करने वाली झामुमो- कांग्रेस गठबंधन सरकार ने महिलाओं से किया एक वादा भी अब तक पूरा नही किया।

यह भी पढ़े :भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे ने नगर विकास विभाग के सचिव को लिखा पत्र।

अब इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि महिला शक्ति ने अब प्रण कर लिया है कि झूठी, अत्याचारी और महिलाओं के हक मारने वाली सरकार को जब तक उखाड़ नहीं फेंकेंगे तब तक झारखंड में महिला सुरक्षा और महिला उत्थान का मार्ग प्रशस्त नही हो सकता है। पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से 14 अगस्त को जमशेदपुर मुख्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।बैठक के दौरान मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष रीना चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन लीना चौधरी ने किया।बैठक में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, राजपति देवी, प्रीति सिन्हा, कार्यक्रम प्रभारी रितिका मुखी, भाजपा जिला मंत्री सह महिला मोर्चा जमशेदपुर महानगर प्रभारी नीलू मछुआ समेत जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment