📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

चक्रधरपुर पवन चौक में विधायक सुखराम उरांव ने किया पीसीसी पथ निर्माण का भूमि पूजन, पवन चौक से रानी तालाब पुलिया तक बनेगा पथ।

On: July 25, 2024 9:37 PM
Follow Us:
विधायक

रिपोटर : जय  कुमार  

चक्रधरपुर : गुरुवार को चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने शहर के महत्वपूर्ण सड़क राजवाड़ी रोड में पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया. उक्त सड़क विधायक निधि से लगभग 15 लाख रुपए से 600 फिट सड़क बनेगी. मौके पर शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सड़क बनने से लोगों को काफी लाभ होगा. सड़क निर्माण की मांग बहुत पुरानी थी.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़े :गायत्री परिवार के युवाओं का गोष्ठी सम्पन्न हुआ।

अब जाकर पूरी होगी. उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या के मद्देनजर वह सड़क का निर्माण करवा रहे हैं. यह सड़क इसलिए महत्वपूर्ण है कि राजबाड़ी रोड से जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, हॉस्टल, स्कूल, छठ पर्व पर श्रद्धालु निर्जल उपवास करके पैदल जाती है. यही नहीं झारखंड का ऐतिहासिक पुराना बस्ती दुर्गा पूजा का विसर्जन जुलूस और रामनवमी अखाड़ा जुलूस भी इस रास्ते होकर जाती है.

यह सड़क काफी दिनों से खराब हो गया था जिसको बनाने की मांग स्थानीय लोगों ने किया था.जो अब जाकर पूरा हो गया.विधायक ने कहा कि शहर का विकास के लिए सभी मिलकर विकास के पहिए को गति देने का कार्य करें. उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर विकास करना है. विकास के मामले में कोई पीछे न छूट जाए, इसका पूरा ध्यान रखना है.

यह भी पढ़े :कदमा में द्वादशज्योर्तिलिंग मेले का भव्य आयोजन।

इससे पहले विधायक सुखराम उरांव ने विधिवत पूजा अर्चना और नारियल फोड़ शिलान्यास किया. इस अवसर पर झामुमो जिला प्रवक्ता दिनेश जेना, पूर्व वार्ड पार्षद निक्कू सिंह समेत भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भाजपा नेता शेष नारायण लाल, संजय पासवान, परमेंद्र सिंह चौहान, गुड्डू सिंह, पंकज शर्मा, भोला, विशाल अग्रवाल, रोहित शाह भोला सहित काफ़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment