📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

महानंद बस्ती के नव प्राथमिक विद्यालय की स्थिति जर्जर , छत से गिर रहा पानी हो रही छत के लोहे की चोरी – करनदीप सिंह।

On: July 4, 2024 7:18 PM
Follow Us:
महानंद

जमशेदपुर – टेल्को क्षेत्र के महानंद बस्ती में स्थित नव प्राथमिक विद्यालय की नहीं हो रही मरम्मती गुरुवार को समाजसेवी करनदीप सिंह को विद्यालय में चोरी की सूचना प्राप्त हुई और वह विद्यालय पहुंचे और विद्यालय की शिक्षिका से जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़े :अस्तित्व का पर्यावरण बचाओ जागरूकता संदेश।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका पुष्पा मिश्रा ने बताया की आए दिन यहां चोरी हो रही है उन्होंने बताया की एक लिखित रूप में टेल्को थाने में शिकायत की गई है पर वह आज तक चोर को पकड़ नहीं पाए।विद्यालय की मरम्मती नहीं होने के कारण छत से पानी गिर रहा है।

महानंद

क्लासरूम के पांच पंखे पानी गिरने के कारण खराब हो चुके हैं विद्यालय की शिक्षिका ने बताया की जिला शिक्षा कार्यालय में भी इसकी लिखित के रूप में शिकायत की गई है पर आज तक कोई मरम्मती कार्य नहीं हुआ।

यह भी पढ़े :लायंस क्लब भारत ने सफाईकर्मियों के बीच बांटा साबुन।

स्थानीय निवासी मुन्ना देवी ने बताया की इतनी खराब स्थिति में बच्चे विद्यालय में आकर पढ़ रहे हैं सरकारी स्कूल होने के नाते उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है, जहां तक की बच्चों से झाड़ू लगाया जाता है उन्होंने इस विषय में कार्रवाई की गुहार लगाई है‌ और जल्द से जल्द मरमती कार्य विद्यालय की करवाई जाए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment