मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

राँची विश्वविद्यालय उर्दू विभाग की पूर्व अध्यक्षा एवं प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ कहकशाँ परवीन के देहांत पर आयोजित हुई शोक सभा।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: June 20, 2024 3:18 PM
Follow Us:
विश्वविद्यालय
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर : 20 जून 2024उर्दू भवन जमशेदपुर, शायकीने शेर-व-अदब जमशेदपुर तथा अदब इस्लामी जमशेदपुर तीनों साहित्यिक संस्थाओं ने सामूहिक रूप से डॉ कहकशाँ परवीन के देहांत पर शोक सभा आयोजित की। यह सभा प्रसिद्ध कथाकार डॉ अख्तर आजाद के आवास पर विगत संध्या आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता उर्दू भवन जमशेदपुर के अध्यक्ष डॉ हसन इमाम मालिक ने की। इस सभा में प्रो अहमद बद्र, डॉ अफसर काजमी, तनवीर अख्तर रूमानी, प्रो गौहर अजीज, डॉ अख्तर आजाद, रिजवान औरंगाबादी तथा सैयद साजिद परवेज के अलावा शहर के कई साहित्य प्रेमी शामिल हुए।

Netaji 3

यह भी पढ़े :युवक का शव मिलने से फैली सनसनी।

सभा को संबोधित करते हुए तनवीर अख्तर रूमानी ने बताया कि डॉ कहकशाँ परवीन उर्दू की जानी-मानी अदीबा तथा रांची विश्वविद्यालय उर्दू विभाग की भूतपूर्व अध्यक्ष थीं। वे विगत कुछ दिनों से काफी बीमार थीं। उनका इलाज मेदांता हॉस्पिटल दिल्ली में हो रहा था और वही 17 जून को उनका देहांत हुआ। मृत्यु के समय उनकी आयु 67 साल थी। वे रांची विश्वविद्यालय से 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत हुई।

प्रो अहमद बद्र तथा डॉ अख्तर आजाद ने डॉक्टर साहिबा की साहित्यिक सेवाओं तथा उनके द्वारा लिखित पुस्तकों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डा अफसर काजमी ने बताया कि डॉक्टर साहिबा एक कामयाब प्राध्यापक और दयावान व्यक्तित्व की मालकिन थीं। उन्होंने डॉ वहाब अशरफी के बाद सबसे ज्यादा पीएचडी करने वाली प्रोफेसर हैं।

यह भी पढ़े :लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) द्वारा मिलन समारोह सह सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन।

डा हसन इमाम मालिक ने अपने अध्यक्षीय भाषण में उर्दू जगत की तरफ से गहरा सदमा व्यक्त करते हुए कहा कि आज डॉक्टर कहकशाँ परवीन के देहांत से उर्दू दुनिया को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा है। अंत में डॉ साहिबा की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक रूप से दुआ की गई।

Netaji 4

और पढ़ें

IMG 20260622 222200

गांजा बेचने का विरोध करने पर परिवार पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी और पुत्र अस्पताल में भर्ती।

Untitled Design 44 2

करीम सिटी कॉलेज के शिक्षा संकाय में International योग दिवस का आयोजन योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

Untitled Design 35 4

भारतीय महिला Hockey टीम की ऐतिहासिक जीत नारी शक्ति संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक गाथा

Untitled Design 33 4

22 जून 1897 चापेकर बंधुओं का साहसिक प्रतिकार और Indian क्रांतिकारी आंदोलन की नींव

JDU

पेट्रोल पंपों की होगी जांच? जदयू ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

Netaji

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास, हजारों छात्रों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied