मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मजदूरों की समस्याओं को लेकर ट्रेड यूनियनों का प्रतिनिधिमंडल श्रम सचिव से मिला।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: June 19, 2024 9:08 PM
Follow Us:
ट्रेड
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

रांची : 19/06/24,नेपाल हाउस,केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच का एक प्रतिनिधिमंडल झारखण्ड के मजदूर वर्ग की विभिन्न समस्याओं को लेकर श्रम विभाग के सचिव मुकेश कुमार से मिला।

Netaji 3

यह भी पढ़े :जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार 19-26 जून तक जिले में चलाया जाएगा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में न्यूनतम मजदूरी की अधिसूचना जारी होने के बाद उसे लागू करने में हो रही देरी को लेकर विभाग का ध्यानाकर्षण किया। इसके अलावा ठेका मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी जल्द तय करने।

ट्रेड

980 ट्रेड यूनियनों का रेजिस्ट्रेशन रद्द करने के बाद पुनः रजिस्ट्रेशन में हो रही देरी; स्कीम वर्कर्स, आउटसोर्सिंग और गिग क्षेत्र में मजदूर वर्ग के अधिकारों को सुनिश्चित करने पर भी बात रखी गई। कंस्ट्रक्शन एवं असंगठित मजदूरों के वेलफेयर बोर्ड एवं ईएसआई, न्यूनतम मजदूरी की कमिटीयों में श्रमिक पक्ष के उचित भागीदारी का सवाल भी उठाया गया।

साथ ही, झारखण्ड में केंद्र सरकार के दबाव पर लेबर कोड की नियमावली बनाने एवं उसे लागू करने को लेकर राज्य के कर्मचारियों एवं मजदूरों की आशंका से भी सचिव को अवगत कराया गया।

यह भी पढ़े :राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल के मैदान में आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इंटक के state President राकेश्वर पांडे, एटक के महासचिव अशोक यादव, एक्टू के महासचिव शुभेंदु सेन, सीटू के महासचिव बिस्वजीत देब ने किया। एटक के सतीश केसरी एवं सीटू के प्रतीक मिश्रा ने भी भागीदारी की।
Regards,
Rakeshwar Pandey

Netaji 4

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied