मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

न्यायालय परिसर में हो रही स्टांप की कालाबाजारी।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: June 19, 2024 12:32 PM
Follow Us:
न्यायालय
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

धरे गए दुबे लॉ संचालक, कार्रवाई हो

जमशेदपुर : नए एवं पुराने न्यायालय परिसर में इन दिनों जमकर टिकटों की कालाबाजारी हो रही है। निर्धारित कीमत से ज्यादा कीमत जरूरतमंद ग्राहकों से वसूले जा रहे हैं। स्टांप पर ज्यादा कीमत वसूल करने वाले वेंडर अलग-अलग व्यक्तियों से वकालतनामा की अलग मूल्य वसूलते हैं। अन्य स्टेशनरी की कीमत भी बाजार से दुगने कीमत पर बेच रहे हैं। शायद ही कोई विरला स्टांप वेंडर है जो इमानदारीपूर्वक निर्धारित कीमत पर ही स्टांप एवं अन्य टिकट बिक्री कर रहा है।

A 2

यह भी पढ़े :झारखंड सरकार के पीजी पढ़ाई बंद करने के प्रस्ताव पर सेवानिवृत्त आईपीएस का कटाक्ष।

यह कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है और अधिवक्तागण खामोश रहते हैं। क्योंकि उनके पॉकेट पर इसका बोझ नहीं पड़ता है। जरूरतमंद मुवक्किल के पास कोई विकल्प नहीं होने के कारण ज्यादा कीमत पर वेंडर से सामग्री खरीदने को मजबूर रहता है। अब तो आलम यह है कि बार एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले वकालतनामा एवं अधिवक्ता कल्याण कोष का टिकट ज्यादा कीमत पर बेचा जाने लगा है।

बुधवार की सुबह वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने अपने एक मुवक्किल सुशांत धीवर को ₹100 मूल्य का टिकट लाने के लिए भेजा। वह नए न्यायालय परिसर के नए बार भवन स्थित दुबे लॉ हाउस गया। संचालक में ₹100 की बजाय उसे 110 रुपए कीमत वसूल किया। उक्त जानकारी जब अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू को मिली तो वह संचालक के पास गए। संचालक में गलती के लिए न माफी मांगी ना खेद जताया। बल्कि उसने 110 रुपए वापस कर दिए और कहा कि आप टिकट वापस कर दीजिए।

यह भी पढ़े :मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा जागरूकता कार्यक्रम।

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उसे टिकट वापस कर दिए और दूसरे दुकानदार से टिकट खरीदे। दुकानदार ने अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू को देखा तो उसने उससे ज्यादा कीमत नहीं लिया।
सुधीर कुमार पप्पू ने बार एसोसिएशन से इसकी लिखित शिकायत की है और कार्रवाई करने का आग्रह किया है। वहीं इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को भी उन्होंने भेज दी है। उन्होंने उपयोग से आग्रह किया है कि समय-समय पर इसकी विजिलेंस जांच होनी चाहिए। जिससे आम आदमी को इस तरह की कालाबाजारी का सामना नहीं करना पड़े।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

और पढ़ें

The News Frame 9

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने आयोजित किया भव्य योग कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026 06 21 At 1.18.23 PM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय और कॉलेज ऑफ एजुकेशन का संयुक्त योग शिविर आयोजित

Plfi

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, कुख्यात उग्रवादी कमांडर घायल; जंगल में सर्च ऑपरेशन तेज

Nit1

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” का संदेश देते हुए NIT जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन

The News Frame 7

मुहर्रम-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, केंद्रीय शांति समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा

Untitled Design 14 6

Meerut में दिल दहला देने वाली वारदात प्रेम संबंध छिपाने के लिए मां पर बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied