मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मुख्यमंत्री के द्वारा फ्लाई ओवर का भूमि पूजन नहीं करने पर भड़के विकास सिंह कहा 420 नहीं 840 है मंत्री।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: June 17, 2024 12:53 PM
Follow Us:
फ्लाई ओवर
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जनता के साथ फ्लाई ओवर के नाम पर भद्दा मजाक कर रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जल्द कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय के ऊपर दर्ज करूंगा मुकदमा – विकास सिंह

जमशेदपुर : मानगों के गांधी मैदान में सप्ताह भर से चल रही मानगो फ्लाई ओवर के भूमि पूजन की हवा में आज मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पानी फेर दिया । मानगो के फ्लाई ओवर के भूमि पूजन के कार्यक्रम को चौथी बार समियाना और टेंट लगाकर आयोजित करने के बावजूद भूमि पूजन नहीं होने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर की जनता को कठपुतली समझते हैं तीन वर्ष पहले गोपाल मैदान में तात्कालिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा मानगों का फ्लाई ओवर, मानगो का बस स्टैंड शिलान्यास किया गया था पूरे तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी धरातल में कुछ भी कार्य नजर नहीं आ रहा झारखंड विधानसभा का चुनाव नजदीक आता देख स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए तीन बार मानगों के हीरा होटल मैदान में और एक बार गांधी मैदान में बड़ा टेंट और समियाना लगाकर लोगों की आंख में धूल झुकने का प्रयास किया।

Netaji 3

यह भी पढ़े :जमशेदपुर भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए की बैठक।

विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर एवं बन्ना गुप्ता के गुर्गों के द्वारा सोशल मीडिया में वीर बन्ना की तस्वीर लगाकर लोगों के साथ फ्लाईओवर के नाम पर गंदा और भद्दा मजाक किया जा रहा है वह बर्दाश्त से बाहर है ।

भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा बार-बार लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर लगाए गए टेंट और समियाना पर भी सवाल उठाते हुए सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के कानून के तहत किए गए खर्च की जानकारी मांगने की बात कही । भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता केवल और केवल अपना दिमाग साढ़े चार वर्षों में उनके द्वारा लुटे गए बेहिसाब दौलत को बचाने में खपा रहे हैं उन्हें आम जनता की प्रतिष्ठा और मूलभुत सुविधा से किसी प्रकार का मतलब नहीं है इसलिए फ्लाई ओवर का निर्माण ठंडा बस्ते में जाता दिख रहा है।

यह भी पढ़े :सोनारी के दोनों मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ बकरीद का नमाज़।

विकास सिंह ने कहा आखिर ऐसी क्या मजबूरी आ गई है की मंत्री को दूसरे संवेदक के मजदूर को दिखलाकर काम शुरू हो जाने का हवाला देते हुए एक माह पूर्व हवाबाजी करनी पड़ी थी । विकास सिंह ने कहा कि बार-बार जमशेदपुर की जनता के साथ गंदा और भद्दा मजाक करने के कारण वे विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी और योजना में मंत्री के झूठ में हां में हां करने वाले दीपक सहायक के ऊपर जल्द मुकदमा दर्ज करेंगे ।

Netaji 4

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied