📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मानगो में बेकाबू कार ने टेंपो, ठेले रिक्शा को मारा धक्का।

On: June 15, 2024 10:24 PM
Follow Us:
मानगो

जमशेदपुर : मानगो में बेकाबू कार ने टेंपो, ठेले रिक्शा को मारा धक्का । चार लोग घायल , टेंपो, ठेला रिक्शा हुआ क्षतिग्रस्त ।विकास सिंह के प्रयास से इलाज और वाहन मरम्मत के साथ दिहाड़ी मजदूरी का मिला मुवावजा ।मानगो डिमना रोड मनान दुकान के समीप प्रातः5:30 बजे बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार ने रोजगार के लिए सड़क पर इंतजार कर रहे मालवाहक टेंपो,ठेला रिक्शा सहित टेंपो चालकों और रिक्शा चालकों को जोरदार धक्का मारा जिससे टेंपो और ठेला क्षतिग्रस्त हो गया इसके साथ ही टेंपू चालक धर्मेंद्र यादव और विनय यादव बुरी तरह जख्मी हो गए ।

यह भी पढ़े :डीएसपी निरंजन तिवारी ने शांतिपूर्ण बकरीद मनाने की करि अपील

---Advertisement---
Netaji Advertisement

दुर्घटना होते ही मौके में मौजुद लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मामले की जानकारी दिया जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल एवं एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया । घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को टेंपो चालक राजेश यादव ने बताया प्रातः प्रतिदिन की तरह 5:00 बजे हम सभी अपने रोजी रोजगार हेतु अपने माल वाहक वाहन को लेकर सड़क आ गए थे और भाड़ा मिलने का इंतजार कर रहे थे कतारबद्ध तरीके से पांच टेंपो और दो ठेला रिक्शा खड़े थे ।

मानगो

अचानक डिमना चौक के तरफ से तेज रफ्तार से बेकाबु मारुति स्विफ्ट डिजायर गाड़ी जिसमें कुल चार लोग सवार थे आकार चबूतरे में बैठे टेंपो चालकों और रिक्शा चालकों को धक्का मारते हुए सड़क के किनारे खड़े मालवाहक टेंपो और ठेला रिक्शा को जोरदार धक्का मार दिया चारों तरफ अफरा तफरी माहौल हो गया था स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मानगो थाना में दिया मौके में पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने कार को जब्त कर थाना ले गए ।

यह भी पढ़े :जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बकरीद पर्व को लेकर केन्द्रीय शांति समिति सदस्यों के साथ की बैठक।

अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने अस्पताल में धक्का मारे वाहन के मालिक को बुलाकर धक्के से घायल लोगों का इलाज करवाने के साथ-साथ दस दिन की दिहाड़ी मजदूरी एवं वाहन बनाने की बात कहा , काफी दवा बनाने पर वाहन मालिक ने विकास सिंह को शर्तों को मानते हुए मुआवजा की राशि पीड़ितों को दिया ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment