📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बिजली की समस्याओं को लेकर आजसू छात्र संघ और युवा मोर्चा ने बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा।

On: June 15, 2024 9:49 PM
Follow Us:
abcd

जमशेदपुर : दिनांक 15 जून 2024 को आजसू छात्र संघ एवम आजसू युवा मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में सैकत सरकार के अगुआई में प्रतिनिधि मंडल ने मानगो 1 के बिजली कार्यालय में बिजली अभियंता को एक मांग पत्र सौप कर मानगो क्षेत्र की जनता की बिजली से जुड़ी समस्या से अवगत करवाया और निम्न मांग किए ।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर के बाजारों में फायर हायड्रेंट सिस्टम पुनः शुरू की जाय-सिंहभूम चैम्बर।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

1-अनियमित बिजली आपूर्ति से निजात दिलाए हुए काम से काम 20 घंटा बिजली उपलब्ध करवाने की कृपा करे

2-पुराने ट्रांसफार्मर को चिन्हित करके नए ट्रांसफार्मर लगवाया जाए

3- लो वोल्टेज की जो समस्या है उसका जल्द से जल्द समाधान हो

3- मानगो क्षेत्र में जितने भी बिजली के खंभे में पुरानी तार लटकी हुई है उसका यथाशीघ्र बदलने की कृपा करे

4- बिजली विभाग के द्वारा एक कॉल सेंटर का निर्माण हो जिसमे क्षेत्र की जनता अपना समस्या के बारे बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी संग बात कर सके

हेमंत पाठक ,युवा मोर्चा जिला प्रभारी ने कहा – जेबीवीएनएल के पदाधिकारी को अपने एसी के कमरे से बाहर आए और जनता की समस्या को समझे , निरंतर 10 से 12 घंटा बिजली काटा जा रहा जिस कारण मोटर बंद पड़े हुए है पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है , आजसू बीजेपी की सरकार झारखंड में थी तो 20 से 22 घंटा बिजली आपूर्ति होता था लेकिन जबसे यह सरकार आगी है जेबीवीएनएल के अधिकारियों का मन बढ़ा गया है अगर 48 घंटा में बिजली आपूर्ति ठीक नही होती है तो दर्जनों लोगो के साथ खटिया , चद्दर, तकिया लेकर , एक्सक्यूटिव इंजीनियर , मुख्य अभियंता के कार्यालय में जाकर हमलोग आराम करने का काम करेंगे

यह भी पढ़े :बिहार में जल संकट: 1950 के दशक से लेकर आज तक।

सैकेत सरकार ,पूर्व कोल्हान उपाध्यक्ष में कहा – मानगो की जनता इस भयानक गर्मी में त्राहिमाम की हुई है लेकिन जेबीवीएनएल के वरीय पदाधिकारी अपने एसी वाले चैंबर में बैठ कर आराम फरमा रहे है , शहर को भीषण गर्मी के कारण रेड जोन घोषित किया गया है लेकिन बिजली की निरंतर कटौती के कारण यहां की स्थिति और भी भयानक हो गई है। जनता अक्रोसित है और आक्रोश में कही कोई बड़ा आंदोलन न छोड़ जाए इसी लिए हमारी मांग है 20 घंटा बिजली कम से कम उपलब्ध करवाया जाए

इस दौरान हेमंत पाठक , सैकेत सरकार ,साहेब बागती,राजेश महतो ,कामेश्वर प्रसाद ,आयुष दास।

भवदीय
शैकत सरकार

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment