📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

उत्थान संस्था ने एलाइंस इंडिया साहस प्रोजेक्ट के तहत एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया।

On: June 12, 2024 7:29 PM
Follow Us:
संस्था

जमशेदपुर : इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई जिसमें टाटा स्टील वर्कस यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी जी यूथ इनटेक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे रांची हाई कोर्ट के एडवोकेट सोनल तिवारी और रांची रिनपास के एच.ओ.डी शामिल रहे एडवाइजरी बोर्ड निर्माण करने का यह उद्देश्य था कि तृतीय लिंग समुदाय के लिए झारखंड में सही तरीके से कार्य हो।

यह भी पढ़े :विधायक सरयू राय ने टाटा लीज और टाटा लीज के बाहर विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इसलिए एडवाइजरी बोर्ड निर्धारित किया गया कि ताकि आने वाले समय में सभी जिला में सभी तरह के अधिकारियों के साथ मिलकर सैनिटाइजेशन प्रोग्राम किए जाएंगे एडवाइजरी बोर्ड के आज के कार्यक्रम में डालसा समाजसेवी और तृतीय लिंग समुदाय के सदस्य विभिन्न जिलो से शामिल हुए काफी देर तक कार्यक्रम रहा काफी विषयों पर विचार-विमर्श हुआ की झारखंड में जल्द ही समुदाय के लिए बहुत बेहतर तरीके से काम  करना है।

संस्था

इसमें उत्थान संस्था के सभी कर्मचारी उपस्थित थे उत्थान संस्था के सचिव अमरजीत ने कहा कि झारखंड में अब तक कोई कार्य नहीं हुआ एडवाइजरी बोर्ड के तहत हम एक ब्रिज बनकर आगे बढ़ेंगे और बेहतर तरीके से समुदाय के लिए काम करेंगे।

यह भी पढ़े :NHAI के Jamshedpur कार्यालय को Ranchi स्थानांतरित करने के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।

एडवाइजरी बोर्ड में यूथ इनटिक के अध्यक्ष राकेशेश्वर पांडे, रांची हाई कोर्ट के एडवोकेट सोनल तिवारी, समाज सेवी पूर्वी घोष, अनीता सिंह, उषा सिंह, एल.बी.एस.एम के प्रिंसिपल अशोक कुमार झा , एनी अमृता, रांची रिनपास डॉ मनीष किरण,सगीता, डालसा से योगीका कुमारी, रायन, मंजू रवि सिंह, रजिया किन्नर, डोली किन्नर, मधु किन्नर इत्यादि शामिल हुए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment