📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी में प्रतिदिन मुस्तैद हैं जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता।

On: June 2, 2024 12:14 AM
Follow Us:
ईवीएम

जमशेदपुर: जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कालेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में केंद्रीय बल की निगरानी में रखी गई है। जहां भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से ईवीएम पर दिन-रात निगरानी रखने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है।

यह भी पढ़े :भारतीय जनतंत्र मोर्चा लक्ष्मी नगर मंडल द्वारा संपर्क समस्या समाधान अभियान चलाया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता तपती गर्मी के बीच प्रतिदिन को-ऑपरेटिव कॉलेज के ग्राउंड में बने निगरानी कैम्प में बैठकर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। शनिवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत कदमा मंडल एवं साकची पश्चिम मंडल के कार्यकर्ता ईवीएम की निगरानी में मुस्तैद रहे। इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने निगरानी कैम्प का जायजा लिया।

ईवीएम

उन्होंने कैम्प में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह एवं साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय के संग पार्टी के कई वरीय नेतागण मौजूद रहे। निगरानी कैंप में भाजपा कार्यकर्ता चुनावी अभियान, कार्यक्रमों की चर्चा के साथ हंसी-मजाक करते नजर आये। वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा जमशेदपुर सीट पर सांसद एवं प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो के बड़ी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का आशीर्वाद ईवीएम में बंद है। ऐसे में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सजग होकर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद बिद्युत महतो के तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के साथ बड़ी जीत का दावा किया।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर में भीषण गर्मी में घंटो हो रही बिजली कटौती की समस्या लेकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने विद्युत महाप्रबंधक से की मुलाकात।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, चन्द्रशेखर मिश्रा, राजकुमार सिंह, कमल किशोर, रमेश हांसदा, प्रेम झा, अजय झा, सुरेंद्र राय, बर्मा प्रसाद, कार्तिक गोप, निर्दोष वर्मा, विक्की यादव, डी एन सिंह, राजेश कुमार सिंह, के एन ओझा, बिनोद रजक, शेखर कुमार, अजय किशोर, संजय शर्मा, पवन दुबे, तापस सरकार, साहिल यादव, अविनाश प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment