📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

गिरीडीह जिला के सरिया प्रखंड में गर्मी ने दिखाया अपना रौद्र रूप, थम गया यहां के व्यापार की गति।

On: May 30, 2024 4:40 PM
Follow Us:
जिला

अब सुबह होता हीं नहीं, सीधा दोपहर हो जाता है।

गिरीडीह :  झारखंड राज्य में बढ़ रही गर्मी ने कई जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। इन्हीं में एक जिला है – गिरीडीह। गिरिडीह का हाल बेहाल हो चुका है। इस जिला के सरिया प्रखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए और लोगों की खास सुरक्षा को लेकर गिरीडीह पुलिस द्वारा आम जनमानस को चेतावनी तक दे दी गई है।

जिला

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बात करें गिरीडीह जिला के अंतर्गत आने वाले सरिया प्रखंड में की तो इन दिनों भीषण गर्मी में यहां आम जनों का जीना मुहाल हो गया है। खास कर बच्चे, बूढ़े, नवजवान सभी लोग आस पास के पेड़ पौधों के नीचे समय बिताने को लेकर मजबूर हो रहे हैं। चुकी यहां का तापमान कम होने का नाम हीं नहीं ले रहा है। लोगों का कहना है की अब सुबह होता हीं नहीं, सीधा दोपहर हो जाता है।

यह भी पढ़े :पश्चिम बंगाल में नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 के तहत नागरिकता प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया शुरू हुई।

सुबह के आठ बजे से ही यहां का तापमान लगभग 43℃ पर होने लगता है। जबकि यही तापमान जैसे जैसे समय बढ़ता है, वैसे वैसे तापमान में बढ़ोतरी होते हुए 47℃ तक बढ़ जाता है। यहां तक कि रात के 11बजे तक तापमान में मात्र कुछ ही गिरावट 39℃ देखने को मिलता है। इस में एक सबसे बड़ी समस्या यहां के बिजली विभाग की भी है, चुकी बिजली जाने की तो गारंटी है, लेकिन आने की कोई गारंटी नहीं है। बिजली जाती कब है ये तो सभी लोग बता देंगे, लेकिन आती कब है, ये बता पाना मुस्किल है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment