📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए अलर्ट हुई भाजपा की सोशल मीडिया और आईटी सेल की टीम

On: April 14, 2024 5:30 PM
Follow Us:
लोकसभा चुनाव के लिए अलर्ट हुई भाजपा की सोशल मीडिया

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए अलर्ट हुई भाजपा की सोशल मीडिया और आईटी सेल की टीम, सोशल मीडिया के सभी वारियर्स से और सक्रिय होने का किया गया आह्वान, सोशल मीडिया हाईटेक विभाग की बैठक में बूथों पर सोशल मीडिया और आईटी सेल की मजबूती को लेकर बनी रणनीति, सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी राहुल अवस्थी ने साझा किए महत्वपूर्ण टिप्स।

जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया और आईटी सेल की सक्रिय भूमिका के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुर्वी सिंहभूम जिले के प्रत्येक मंडल एवं बूथों पर सोशल मीडिया और आईटी सेल के योद्धाओं की टीम तैयार की जा रही है। इस रणनीति पर पार्टी ने काम करना तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत सोशल मीडिया और आईटी सेल के कार्यकर्ताओं के लिए हाईटेक विभाग की बैठक साकची स्थित जमशेदपुर लोकसभा के प्रधान कार्यालय में सम्पन्न हुई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें: BJP celebrated the birth anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई, डॉ. भीमराव अम्बेडकर न होते तो भारत विश्व गुरु न बन पाता – विकास सिंह.

उपरोक्त बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक के अंतर्गत सोशल मीडिया व आईटी सेल से जुड़े कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में सोशल मीडिया के महत्व को बताया गया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म का किस तरह से उपयोग करना है, इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। इस दौरान सोशल मीडिया पर विपक्षी दलों के द्वारा तरह-तरह के भ्रामक पोस्ट का जवाब तर्कों के साथ रखने का आह्वान किया गया। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ज्यादा से ज्यादा पोलिटिकल और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट का इस्तेमाल करने को कहा गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए भाजपा झारखंड प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बड़ी है। सोशल मीडिया के माध्यम से हर छोटी-बड़ी जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक तीव्र गति से पहुंच रही है।

ऐसे में सभी सोशल मीडिया के वारियर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पूरी सक्रियता के साथ पहुंचाए। राहुल अवस्थी ने कहा कि विपक्षी दल और उनके नेतागण जब हमारे प्रधानमंत्री और पार्टी पर हमला करे, तो जवाब बिना आपा खोए सभ्य तरीके से दें। यह जवाब तथ्यों और आंकड़ों के साथ होना चाहिए। वहीं, उन्होंने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर कई महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए।

इस दौरान भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, सह संयोजक सह पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, जमशेदपुर लोकसभा सोशल मीडिया हाई टेक विभाग के प्रभारी ज्ञान प्रकाश समेत नारायण पोद्दार, हिमांशु मिश्रा, सुरेश माहली, लक्ष्मण राव, मनी मोहंती, बिनोद कुमार सिंह, सुजान मन्ना, कौस्तव राय, अमित सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, मंटू प्रजापति, राकेश कुमार, लीना चौधरी, रानी ठाकुर, कुमार विश्वजीत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

World's best IQ level developed system
World’s best IQ level developed system: Click here – iqs.one
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Learn With Fun – IQS.ONE
Learn With Fun – IQS.ONE