📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जुगसलाई विधानसभा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न, बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में बढ़ाने पर बनी रणनीति, तीसरी बार विद्युत महतो को सांसद बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प।

On: April 2, 2024 8:14 AM
Follow Us:
जुगसलाई विधानसभा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न

जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 370 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है। देश में 370 सीटें जीतने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य के साथ जमशेदपुर सहित प्रदेश की 14 सीटों को बड़े अंतर से जीतने पर भाजपा का विशेष फोकस है। इसके लिए भाजपा ने अलग-अलग स्तर पर तैयारी और बैठक का दौर प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में, सोमवार को जमशेदपुर लोकसभा सीट पर विद्युत वरण महतो के तीसरी बार सांसद बनाने को लेकर चुनावी रणनीति तय की गई।

जुगसलाई विधानसभा में एक दिन-एक विधानसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत आयोजित संगठनात्मक बैठक में चुनाव की तैयारियों के साथ पार्टी के अभियानों की प्रगति की समीक्षा कर विजयी रणनीति बनाई गई। इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जुगसलाई विधानसभा प्रभारी हलदर नारायण शाह, संयोजक मुचिराम बाउरी, सह संयोजक जितेंद्र राय, संदीप मिश्रा समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्षगण, आठों मंडलों के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष, भवन प्रभारी, सह प्रभारी समेत बूथों के अध्यक्षगण मुख्यरूप से शामिल हुए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

https://moccasin-tiger-331808.hostingersite.comcongress-ke-bank-khate-fridge/

बैठक में बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में बढ़ाने, बूथों पर निरंतर बैठक आयोजित करने, संपर्क अभियान तेज कर लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश पहुंचाने जैसे संगठनात्मक कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर रुपरेखा बनाई गई। वहीं, बूथ अध्यक्षों से 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में पड़े वोट से 370 अधिक वोट लाने का लक्ष्य दिया गया। बैठक के दौरान विधानसभा प्रभारी हलधर नारायण साह ने अध्यक्षीय भाषण, संयोजक मोचीराम बाउरी ने स्वागत भाषण एवं सह संयोजक जितेंद्र राय ने मंच संचालन एवं सह संयोजक संदीप मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद ने कहा कि सभी जीते हुए बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान पार्टी के पक्ष में बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करना होगा। मोदी सरकार की लोककल्याणारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क व संवाद करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतदाता किसी कारण से अब तक भाजपा से नहीं जुड़ पाया है तो उसे जोड़ने के लिए काम करना होगा। हमारा फोकस फर्स्ट टाइम वोटर्स पर भी रहना चाहिए। हमें यह प्रयास रहना चाहिए कि एक भी फर्स्ट टाइम वोटर हमारी पहुँच से दूर ना रहे।

https://moccasin-tiger-331808.hostingersite.com%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be/

सांसद सह जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा चुनाव में 370 सीटों पर भाजपा की जीत का लक्ष्य निर्धारित किया है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याण कार्यों एवं योजनाओं को जनता के बीच ले जाना है। इसके साथ ही, झारखंड की झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की विफलताओं और वादाखिलाफी के साथ विकास विरोधी मानसिकता को को जनता के उजागर करना है। जमशेदपुर की जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 400 पार के संकल्प को पूर्ण करेंगे।

बैठक के दौरान मुख्य रूप से प्रदीप महतो, अनिल मोदी, प्रदीप बेसरा, कुसुम पूर्ती, बिमल जालान, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चट्टराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत बूथों के अध्यक्षगण एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment