मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : देश के उत्तरी हिस्से का भ्रमण कर सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू हुए छात्र

On: March 29, 2024 4:36 PM
Follow Us:
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : देश के उत्तरी हिस्से का भ्रमण कर सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू हुए छात्र
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के प्रंबधन और वाणिज्य विभाग (मैनेजमेंट एंड कॉमर्स) के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. विश्वविद्यालय में अध्ययनरत बीबीए, एमबीए और बीकॉम संकाय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत पूर्व निर्धारित गंतव्य हिमाचल प्रदेश स्थित मनाली का दौरा किया. प्रंबधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पूजा प्रसाद और वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के 150 से भी अधिक विद्यार्थियों ने भारत के उत्तरी हिस्से में स्थित हिमालय पर्वत श्रृंखला के विभिन्न भौगोलिक स्थलों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय भूगोल, इसकी सांस्कृतिक विरासत और भारत से संबंधित अन्य पक्षों के विषय में नवीनतम ज्ञान प्राप्त किया.

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए डॉ पूजा प्रसाद ने बताया कि इस यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को चंडीगढ़, शिमला, कुफरी, सोलंग घाटी, कुल्लू-मनाली समेत अन्य स्थानों के भ्रमण किया. साथ ही उन्हें वहां की संस्कृति को जानने-समझने का अवसर प्राप्त हुआ. विद्यार्थियों ने एडवेंचर कैंप में पैराग्लाइडिंग, जीप-लाइन, रॉक क्लाइंबिंग समेत अन्य खेल गतिविधियों में शामिल होकर संबंधित अनुभव प्राप्त किए.

THE NEWS FRAME

इस भ्रमण कार्यक्रम आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने संबंधित सभी संकाय सदस्यों को धन्यवाद दिया. साथ ही विद्यार्थियों के अनुशासनपूर्ण व्यवहार के लिए उनकी प्रशंसा की है. इस यात्रा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की यात्राओं का अपना विशिष्ट महत्व है. ऐसी यात्राएं विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक तैयारियों से हटकर वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में रहकर कुछ नया सीखने का अवसर प्रदान करती हैं. इस आयोजन को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य अभिषेक, पी शिवानंद, मौसमी रवानी, विनय सिंह एवं अन्य संकाय सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें: सिंहभूम चैम्बर ने इंडिया वन एयर की नई बैगेज नीति पर विरोध जताया, नागरिक उड्डयन महानिदेशक से किया हस्तक्षेप का आग्रह

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260724 122125

डिमना लेक में डूबने से MGM मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, मेडिकल जगत में शोक की लहर

IMG 20260719 193512

सरिया के कसियाडीह टोला में JMM का बढ़ा जनाधार, दर्जनों महिला-पुरुष व युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

IMG 20260719 WA0009

जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी सख्त, मासिक समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों को दिए कई अहम निर्देश

IMG 20260716 204846

कोवडियाटोला में झामुमो का संगठन विस्तार, बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

WhatsApp Image 2026 07 13 At 6.58.45 PM

आधुनिक केज कल्चर पद्धति से बदली रामसिंह मुन्दुईया की तकदीर, मत्स्य पालन बना आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार

IMG 20260713 215059

कुसमरजा में दो नए ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन, लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!