📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

करीम सिटी कॉलेज में मनाया गया-“विश्व रंगमंच दिवस”

On: March 28, 2024 9:47 PM
Follow Us:
करीम सिटी कॉलेज में मनाया गया-"विश्व रंगमंच दिवस"

जमशेदपुर 28 मार्च 2024: करीम सिटी कॉलेज की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था स्पार्क (सोसाइटी फॉर प्रोमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर) के तत्वाधान में विश्व रंगमंच दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रसिद्ध नाटककार अख्तर अली द्वारा लिखित नाटक “अजब मदारी गजब तमाशा” का प्रदर्शन हुआ जिसका निर्देशन शिवलाल सागर ने किया था। इस अवसर पर मुख्य रूप से कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज उपस्थित हुए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए विश्व रंगमंच के लिए बधाई दी और कहा कि आज का दिन रंगमंच का दिन है। रंगमंच पर नाटकों का प्रदर्शन होता है। नाटक साहित्य का एक ऐसा रूप है जिसमें हमारा जीवन पूर्णतया प्रतिबिंबित होता है।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : मानगो डिमना कॉलोनी में पानी को लेकर हाहाकार, पंद्रह दिनों से नहीं हो रही जलापूर्ति लोग डिमना लेक से पानी ला रहे हैं. मंत्री बन्ना गुप्ता के लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाये.

नाटक का सफल प्रदर्शन कॉलेज के केंद्रीय मंच पर हुआ जिसमें मुख्य भूमिका अनिकेत कर्ण तथा अनिकेत जायसवाल ने निभाई। उनके अलावा जिन कलाकार विद्यार्थियों ने नाटक में भाग लिया उनमें आकाश दास, प्रिया कुमारी, आकाश कुमार सिंह, आयुष बनर्जी आयुष मित्रा एंव ऋषभ राज के नाम प्रमुख हैं।

नाटक से पहले निर्देशक शिवलाल सागर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की नाटक समाज को सही दिशा दिखाने तथा समाज को जागृत करने का बेहतरीन माध्यम है।

इस अवसर पर डॉ बी एन त्रिपाठी, डा अफसर काजमी, डॉ यहिया इब्राहीम, डॉ तनवीर जमाल काजमी, डा फिरोज़ इब्राहीम के अलावा कॉलेज के कई प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : करीम सिटी कॉलेज में ‘विश्वशांति के लिए जल’ विषय पर वेबिनार आयोजित

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment