मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक की गई

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 21, 2024 10:49 PM
Follow Us:
स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक की गई
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

स्पष्ट और सुनियोजित कार्ययोजना तैयार कर अगामी निर्वाचन में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

Netaji 3

जमशेदपुर : स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में स्वीप कोषांग की बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित गतिविधियों और उनके कार्ययोजना पर चर्चा की गई एवं दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक में स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त ने कहा कि आगामी चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है जिसके तहत 80 प्रतिशत से अधिक मतदान प्रतिशत हासिल करने का लक्ष्य है। इसके लिए स्वीप कोषांग द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारिओं को निर्देश दिया कि वे स्वीप कोषांग के कार्यों में अपनी क्षमता से बढ़कर कार्य करें।

उन्होंने इलेक्टोरल लिट्रेसी कल्ब की सक्रियता बढ़ाते हुए स्कूल, कॉलेज में स्वीप के तहत वृहद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया जिसके जरिए अधिक से अधिक नए मतदाताओं और भावी मतदाताओं में मतदान को लेकर जागरूकता लाई जाए। सभी बैंकों, शॉपिंग मॉल्स, कोचिंग सेंटरों, सरकारी कार्यालयों / प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन, क्लबों, पब्लिक सेक्टर ऑर्गेनाइजेशन में निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के तहत वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन करना सुनिश्चित किया जाए। इसके तहत मतदाता जागरूकता अभियान में गति प्रदान किया जाए, मैराथन, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ, सोशल मीडिया कैंपेन, पेंटिंग प्रतियोगिता समेत अन्य मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कराया जाए ताकि मतदान के दिन शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा सके।

उन्होंने उन बूथों को चिन्हित करने का निर्देश दिया जिनमें मतदान प्रतिशत कम रहा है। वहां जिन कारणों से भी मतदान प्रतिशत कम रहा है उनका पता लगाते हुए उनका निराकरण करने तथा वहां बूथ अवेयरनेस ग्रुप की सक्रियता बढ़ाते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि तिथिवार कार्ययोजना बनाते हुए व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता संबंधित गतिविधियां संचालित किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सभी एटीएम, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, वाहनों, बैंकों आदि में पोस्टर, बैनर, स्टीकर के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जाए।

उक्त बैठक में जिला खेल पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

# वोट करेगा जमशेदपुर # वोट का पर्व देश का गर्व

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

DC

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Champai

संथाल परगना में हूल दिवस मनाएंगे पूर्व सीएम Champai सोरेन जामताड़ा से दुमका तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम

MALKHAN SINGH

पूर्व विधायक मलखान सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

DD

डबल डाउन क्लब चाकूबाजी मामले में बढ़ा तनाव, घायलों की हालत गंभीर, करणी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी

Rmadayog

स्वर्गीय ईरा पाल की पुण्यतिथि पर आज लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नशा मुक्ति जागरूकता शिविर

IMG 20260628 112033

बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से परेशान उपभोक्ताओं को राहत की उम्मीद, सोमवार तक लगेगा नया 200 केवी ट्रांसफार्मर

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied