📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सुधीर पप्पू ने फोटो युक्त प्रत्याशी सूची एवं मतपत्र की मांग की

On: March 12, 2024 8:54 PM
Follow Us:
सुधीर पप्पू ने फोटो युक्त प्रत्याशी सूची एवं मतपत्र की मांग की

जमशेदपुर: जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता एवं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुधीर कुमार पप्पू ने प्रत्याशी के फोटो युक्त उम्मीदवार की अंतिम सूची एवं मतपत्र का प्रावधान चुनाव में करने की मांग की है। उन्होंने इस आशय का एक मांग पत्र जमशेदपुर बार एसोसिएशन चुनाव समिति 2024 के वरीय सदस्य अधिवक्ता अर्जुन सिंह एवं अधिवक्ता एनवी सिंहदेव के सुपुर्द किया है और इसकी प्रतिलिपि झारखंड बार काउंसिल कार्यकारिणी सदस्य एवं जमशेदपुर बार एसोसिएशन प्रभारी व वरीय अधिवक्ता राम सुभग सिंह को प्रेषित की है।

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार 1500 से ज्यादा आजीवन सदस्य मताधिकार का उपयोग करेंगे और इनमें से कईयों के नाम में समानता है। प्रत्याशी की अंतिम सूची का प्रकाशन प्रत्याशी के फोटो युक्त होना चाहिए। जिससे मतदाता में भ्रम की स्थिति नहीं रहे और इसी तरह बैलट पेपर में भी प्रत्याशी का तस्वीर होना चाहिए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पूर्ण होनी चाहिए और यह उसकी मौलिक एवं वैधानिक शर्त है। इधर सुधीर कुमार पप्पू की इस मांग से आजीवन सदस्यों का बड़ा तबका सहमत है और उन्होंने भी इस प्रावधान को शुमार करने की जरूरत पर बल दिया है। वरीय सदस्य एवं पूर्व लोक अभियोजक अधिवक्ता पीएन गोप के अनुसार यह सराहनीय कदम है और इसका पालन अवश्य होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: होटल महल इन में अयोजित स्वीप कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को दिलाई गई मतदाता शपथ

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment