📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

“मेरा पहला वोट देश के लिए” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम श्रीनाथ विश्वविद्यालय मे आयोजित हुआ।

On: March 6, 2024 10:26 PM
Follow Us:
"मेरा पहला वोट देश के लिए" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम श्रीनाथ विश्वविद्यालय मे आयोजित हुआ।

जमशेदपुर: श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर मे नागरिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए, परिसर में “मेरा पहला वोट देश के लिए” कार्यक्रम के तहत कई गतिविधियों का छात्रों के बीच संचालन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदान के लिए युवाओ मे जागरूकता बढ़ाना, मतदाता को प्रोत्साहित करना और लोकतांत्रिक भावना को बढाना है।

इस कार्यक्रम मे विश्वविद्यालय परिसर में बूथ बनाए गए जहां राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने छात्रों को वोट डालने के महत्व को समझने में सहायता किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

छात्रो के द्वारा विश्वविद्यालय की सड़कों पर एक रैली निकाली गई, जिसमें छात्रो ने तख्तियां और बैनर लेकर वोट के महत्व पर नारे लगाए। छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को गायन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिसमें देशभक्ति की धुनें बजी और नागरिक कर्तव्यो को बढ़ावा देने वाले संदेश दिए गए। इसके उपरांत बहस सत्र मे छात्रों को मतदान की शक्ति पर अपने विचार व्यक्त करने एवं आलोचनात्मक सोच और संवाद को व्यक्त करने के लिए एक अवसर मिला।इस अवसर पर सेमिनार आयोजित हुआ। इससे छात्रो को राष्ट्र के भविष्य को आकार देने पर प्रत्येक वोट के महत्व की जानकारी प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम पर कुलपति डॉ. एस एन सिंह ने कहा कि श्रीनाथ विश्वविद्यालय में “मेरा पहला वोट देश के लिए” अभियान न केवल परिसर में धूम मचाने में सफल रहा है , बल्कि छात्रों के दिमाग पर भी एक अमिट छाप छोड़ा है । इस पहल ने युवाओं के बीच नागरिक जिम्मेदारी की एक चिंगारी को सफलतापूर्वक प्रज्वलित किया है , जिससे यह विश्वास मजबूत हुआ है कि एक मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक वोट कितना मायने रखता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment