📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भगवान के नाम पर झूठे वादे: माफी मांगे मंत्री बन्ना गुप्ता – विकास सिंह

On: March 4, 2024 8:10 PM
Follow Us:
भगवान के नाम पर झूठे वादे: माफी मांगे मंत्री बन्ना गुप्ता - विकास सिंह

जमशेदपुर: भाजपा नेता विकास सिंह ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने बताया कि बन्ना गुप्ता ने पिछले वर्ष महाशिवरात्रि के दिन संध्या के समय सोनारी में स्वर्णरेखा एवं खरकई के संगम तट दुमुहानी में महाआरती का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में हजारों के संख्या में शिव भक्त और सनातन धर्म के लोगों ने भाग लिया था। उन्होंने उस समय किए गए वादों को झूठा और व्यापारिक हवाबाजी बताते हुए गुप्ता से माफी मांगने की मांग की। विकास सिंह ने कहा कि गुप्ता को दोबारा वादा खिलाफी नहीं करना चाहिए।

उन्होंने भी सभी सनातन धर्म मानने वाले लोगों से महाशिवरात्रि के दिन प्रत्येक गली मोहल्ले में कार्यक्रम का आयोजन करने की अपील की। विकास सिंह ने गुप्ता को उनके किए गए वादों के अवलंबन में लोगों को सच्चाई से रूबरू कराने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य कार्यक्रमों को लेकर भी गुप्ता ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है। विकास सिंह ने इसे एक संवैधानिक और नैतिक मुद्दा बताते हुए कहा कि मंत्री की कथनी और करनी में अंतर होना नहीं चाहिए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पढ़ें खास खबर:

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment