📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा से मोदी की नींद उड़ गई : सुधीर कुमार पप्पू

On: March 4, 2024 5:47 PM
Follow Us:
तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा से मोदी की नींद उड़ गई : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा में लोगों के उत्साह का संगम देखा जा रहा है। इस कारण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के नेताओं की नींद उड़ गई है। जन विश्वास यात्रा की सफलता के बारे में आज समाजिक न्याय के प्रोत्साहक और राजद के नेता सुधीर कुमार पप्पू ने अपने घर में आयोजित केक काटने के दौरान अपने समर्थकों के सामने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा से भाजपा के नेताओं में बेचैनी दिखाई जा रही है।

आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा और जदयू को नकारेगी। अब स्पष्ट है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे, क्योंकि जनता का समर्थन उन्हें मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने संघर्ष और समाज में द्वंद्व बढ़ाने के लिए सांप्रदायिक ताकतों के साथ हाथ मिलाया है। अब बिहार में भाजपा और जदयू को भगाया जाएगा। बिहार के युवा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम में उपस्थित हुए – कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, वाम दल के कार्यकर्ता, लल्लन सिंह, त्रिभुवन यादव, कविंद्र जयकुमार दुबे, प्रेम सिंह, सर्वेश कुमार, महेंद्र यादव, अनीता महापात्र, हरिश्चंद्र साहू, सरिता देवी, अष्टमी कर्मकार, श्याम सुंदर शर्मा और अन्य कई कार्यकर्ताओं ने महा गठबंधन के नेता और सामाजिक न्याय के योद्धा, माननीय लालू यादव के प्रति आभार प्रकट किया।

पढ़ें खास खबर: 

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 2314 यूनिट रक्त का संग्रह, पुनः कीर्तिमान स्थापित

लायंस क्लब भारत और भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट ने किया बेटी की शादी में मदद

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment