📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

8 सितम्बर गुआ शहीद दिवस को लेकर गुआ डीबी गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई।

On: September 1, 2024 8:12 PM
Follow Us:
8 सितम्बर गुआ शहीद दिवस को लेकर गुआ डीबी गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई।

गुआ के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्रीगण, सांसद, विधायक के साथ-साथ हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

गुआ (जय कुमार): आगामी 8 सितम्बर गुआ शहीद दिवस को लेकर जिला अध्यक्ष सह विधायक माननीय श्री सुखराम उरांव की अध्यक्षता में गुआ डीबी गेस्ट हाउस में बैठक हुई। बैठक में झामुमो जिला अध्यक्ष श्री सुखराम उरांव जी ने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि शहीद दिवस पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, माननीय मंत्रीगण, माननीय सांसद, माननीय विधायक के अलावा हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : नलिता के कायदा गांव स्थित केचोडीह टोला में लगे सोलर जलमीनार से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पीने का पानी

बैठक में शहीद दिवस को सफल बनाने के लिए विधानसभा स्तरीय संचालन समिति एवं जिला स्तरीय संचालन समिति का भी गठन किया गया। बैठक में झामुमो जिला सचिव सोना राम देवगम, जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन, जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, प्रेम गुप्ता, इजहार राही, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष चुमन लाल लागुरी, सचिव मनोज लागुरी, रिमु बहादुर, आलोक अजय टोप्पो, बृंदाबन गोप, बामिया माझी, मोहम्मद तबारक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment