मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

74 दिनों के बाद आये कोरोना के सबसे कम मामले।

On: June 14, 2021 6:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70,421 नये मामले सामने आए।

Headlines

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह संख्या पिछले 74 दिनों के बाद सबसे कम आया है।  वहीं इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा है जो 32वें दिन बाद आया है। अब रिकवरी रेट बढ़कर 95.43 प्रतिशत हुआ है।

THE NEWS FRAME

नई दिल्ली :  स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय द्वारा आज दिनांक 14 जून 2021 को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में पूरे देश से 70,421 नये मामले सामने आए हैं।

यह बहुत बड़ी उपलब्धि है जो केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से ही सम्भव हो सका है। जिनके सतत प्रयासों का नतीजा है की भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 9,73,158 हो गयी। सक्रिय मामलों की संख्या 66 दिनों के बाद 10 लाख से कम हुई है।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 53,001 की कमी आयी है। जो कि देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का मात्र 3.30 % ही है। और वहीं पिछले 24 घंटे में बीमारी से 1,19,501 लोग स्वस्थ हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से करीब 50,000 (49,080) ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।
भारत में यह महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,81,62,947 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 1,19,501 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी अब पहले से बेहतर होकर 95.43% हो गयी है और इसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
वहीं कोरोना की जांच भी लगातार की जा रही है। आपको बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 14,92,152 लोगों की जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या करीब 38 करोड़ (37,96,24,626) पर पहुंच गई है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ खुशी की बात यह है कि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रही है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 4.54% है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 4.72% रहा है। 

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 35,32,375 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 25,48,49,301 खुराकें दी जा चुकी हैं।
THE NEWS FRAME

पढ़ें खास खबर– 

आप जीत चुके हैं रुपये 25,00,000 की लॉटरी। जमशेदपुर के सख्स को मिला है यह ऑफर। और लूटने से बच गए 25 लाख रुपए।

क्या NIC ईमेल हुआ हैक? सावधान रहें, आपका ईमेल भी हो सकता है- हैक।

Defence innovation के लिए रक्षा मंत्रालय ने दिया लगभग 500 करोड़ रुपये की सहायता राशि।

हाथ एवं पैर को बनाये लचीला और मजबूत – गरुड़ासन।

भाई, हम तो ठहरे जमशेदपुरियन।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

The News Frame 4 5

उच्च शिक्षा और स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर सरकार का बड़ा अपडेट

Add A Heading 11 3

पश्चिम Asia में गहराता तनाव भारत की ऊर्जा सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर मंडराया संकट

Add A Heading 10 3

Government का फोकस बेटियों के सशक्तिकरण पर शिक्षा सुरक्षा और रोजगार के लिए बहुआयामी रणनीति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बना जनआंदोलन

Add A Heading 9 5

पराग कणों से हुआ बड़ा खुलासा आखिर क्यों सिकुड़ गई थी Harappan सभ्यता ? वैज्ञानिकों ने बताई 4200 साल पुरानी जलवायु घटना

Add A Heading 6 6

Anup जलोटा की लव लाइफ तीन शादियां कई उतार-चढ़ाव और चौथी शादी की चर्चा जानिए पूरी कहानी

Add A Heading 3 6

Murli कॉलेज के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने चेशायर होम में किया सामाजिक सेवा कार्य दिव्यांगजनों के साथ बिताए प्रेरणादायी पल

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!