📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

5 साल पहले बनी पानी की टंकी का ट्रायल सफल, सब कुछ दुरुस्त, हफ्ते भर में पेयजल पहुंचाने का काम पूर्ण हो – सरयू राय

On: December 22, 2024 8:18 PM
Follow Us:
  • हफ्ते भर में पेयजल पहुंचाने का काम पूर्ण हो –  सरयू राय
  • मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा संवेदकों की बैठक बुलाएं
  • पांच साल पहले बनी पानी की टंकी का ट्रायल सफल रहा, सब कुछ दुरुस्त पाया गया.
  • रामनगर, श्यामनगर, जयगुरू नगर, खड़िया बस्ती, बागान शाही में पेयजल की दिक्कत

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो नगर निगम में कचरा संचालन की समस्या का हल निकल जाने के बाद अब यहां की पेयजल की समस्या का समाधान करने की दिशा में प्रयास होगा।

यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि मानगो क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल नहीं आ रहा है। यह काफी दुखद है। उन्होंने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से दूरभाष पर विमर्श किया और कहा कि मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना के सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभाागों, खासकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा संचालन के लिए नियुक्त संवेदक की एक बैठक शीघ्र बुलाएं और उन सभी स्थानों पर जहां पाईपलाईन बिछायी जा चुकी है, वहां पानी क्यों नहीं जा रहा है और क्या दिक्कत है, इसे समझें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

श्री राय ने कहा कि पांच साल पहले वन विभाग से जमीन लेकर पानी टंकी निर्माण का कार्य आरंभ कराया था। वह पानी की टंकी आज तक कार्यरत नहीं हो सकी। उन्होंने इस पानी टंकी को चालू करने के लिए इसका ट्रायल करने का निर्देश विगत दिनों पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को दिया था। उन्हें सूचना मिली है कि इस पानी टंकी का ट्रायल हो गया है। ट्रायल में सारा सिस्टम दुरूस्त पाया गया है। अब इसका कनेक्शन मेन लाईन से करने की बात है। ऐसा होने से शांतिनगर, कृष्णा नगर आदि इलाकों में पर्याप्त पानी जाएगा।

यह भी पढ़ें : “मनु स्मृति के सिद्धांतों को मानने वाली बीजेपी ने हमेशा दलितों का अपमान किया है” – डॉ. अजय कुमार

श्री राय ने कहा कि शंकोसाई के रामनगर, श्यामनगर, रोड नंबर-5 के जयगुरू नगर, खड़िया बस्ती तथा पुरूलिया रोड के बागान शाही क्षेत्र में पेयजल नहीं पहुंच रहा है। इससे पूर्व उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों और नगर निगम के उप नगर आयुक्त की साझा बैठक अपने आवासीय कार्यालय में किया था।

उस बैठक में निर्णय हुआ था कि इंटेक वेल के सभी पम्प दुरूस्त रहने चाहिए और एक अतिरिक्त पम्प वहाँ रिजर्व रखना चाहिए। इसी तरह जितनी भी पानी की टंकियां बनी हुई हैं, उनके संचालन के लिए भी एक अतिरिक्त पम्प रिजर्व के रूप में रखा जाना चाहिए, ताकि पूरा पानी लाभुकों को निर्बाध एवं ससमय मिल सके। इसके बाद क्षेत्र में किसी जगह पानी के पाईप में खराबी आ गया है तो उसे भी दूर किया जाय।

सरयू राय ने कहा कि मानगो पेयजल परियोजना को सुचारू रूप से चलाने तथा सभी इलाकों में पेयजल पहुंचाने की दिशा में काम अगले सोमवार से शुरू हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याओं का समाधान कर सभी इलाकों में (जहाँ पाईप बिछ चुकी है) वहां पानी पहुंचाने का काम पूरा हो जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment