मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

कश्मीर के पहलगाम में 28 भारतीयों की निर्मम हत्या पर कांग्रेस प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने की कड़ी निंदा

On: April 24, 2025 9:54 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कोल्हान प्रमंडल कांग्रेस के प्रवक्ता श्री जम्मी भास्कर ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले की कठोर शब्दों में निंदा की है, जिसमें 28 निर्दोष भारतीय नागरिकों की जान चली गई। उन्होंने इस अमानवीय और बर्बर कृत्य को कश्मीर की शांति, पर्यटन और भाईचारे के ताने-बाने पर किया गया एक कायरतापूर्ण हमला बताया।

श्री भास्कर ने भारत सरकार से अपील की कि इस जघन्य घटना में शामिल आतंकवादियों और उनके संरक्षकों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि देश के नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बना रहे और मृतकों की आत्माओं को शांति मिल सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएँ न केवल मानवीय मूल्यों का हनन हैं, बल्कि देश की एकता और अखंडता को भी चुनौती देती हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने सुरक्षा बलों से अनुरोध किया कि वे क्षेत्र में शीघ्र शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने हेतु आवश्यक कदम उठाएँ।

Read More : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूर्व सांसद गीता कोड़ा के नेतृत्व में डंगोआपोसी में निकाली गई जनाक्रोश रैली…पाकिस्तान का जलाया गया पुतला

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment