📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

25 से 27 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान, 25 अगस्त को बूथ में 0-5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

On: August 25, 2024 1:47 PM
Follow Us:
25 से 27 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान, 25 अगस्त को बूथ में 0-5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने की पल्स पोलियो अभियान की तैयारी बैठक, 3066 बूथों पर कुल 3,95,368 बच्चों को पिलाई जाएगी दवा ।
———————————

जमशेदपुर : जिला में पल्स पोलियो अभियान 25 से 27 अगस्त तक चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, एनजीओ, नगर निकाय, जेएसएलपीएस, समाज कल्याण, पंचायती राज, प्रखंड प्रशासन के साथ उप विकास आयुक्त ने बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप लेने से वंचित नहीं रहे यह सुनिश्चित करें। बैठक में अंतर विभागीय समन्वय, मानव संसाधन की उपलब्धता एवं मोबिलाइजेशन व पूरी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : भिवाड़ी के ज्वैलरी शोरूम में लूट और हत्या की घटना से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश।

गौरतलब है कि जिला में 0-5 वर्ष के 3,95,368 बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। 3066 बूथों पर रविवार को 6132 वैक्सीनिटर के माध्यम से दवा पिलाई जाएगी। बूथ डे के लिए 308 सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रखंडों में अभियान को सफल बनाने के लिए सभी वैक्सीनेटरों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया है।

उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंड के एमओआइसी एवं प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाते हुए पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि पोलियो अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निकाय, पंचायती राज एवं एनजीओ की महत्वपूर्ण भूमिका है, सभी आपस में समन्वय बनाकर अभियान को सफलीभूत करें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment