मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

23 को रांची में युवा आक्रोश रैली में शामिल होंगे जमशेदपुर के हजारों कार्यकर्ता

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 21, 2024 1:20 PM
Follow Us:
23 को रांची में युवा आक्रोश रैली में शामिल होंगे जमशेदपुर के हजारों कार्यकर्ता
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1
  • 23 को रांची में युवा आक्रोश रैली में शामिल होंगे जमशेदपुर के हजारों कार्यकर्ता, तैयारी के निमित्त भाजपा जमशेदपुर महानगर की प्रेस वार्ता हुई सम्पन्न, सांसद विद्युत महतो ने कहा- झारखंड में भ्रष्टाचार और लूट का बाजार गर्म, युवाओं को ठगने वाली युवा विरोधी हेमंत सरकार की होगी विदाई।
  • बुधवार को जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में भाजपा कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकालकर करेंगे विरोध।

जमशेदपुर। सूबे की मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था और महिला अपराध को लेकर लगातार हमलावर है। आगामी 23 अगस्त को भाजयुमो झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में हेमंत सरकार की युवाओं से रोजगार के नाम पर वादाखिलाफी और नियुक्तियों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची के मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली का आह्वान किया गया है।

Netaji 3

इस रैली में पार्टी को एक लाख से अधिक युवाओं के जुटने का अनुमान है। वहीं, युवा आक्रोश रैली की सफलता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी व्यापक तैयारी की है। इस निमित्त, मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की प्रेस वार्ता साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में समपन्न हुई। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि राज्य में पिछले साढ़े चार साल से युवाओं को ठगने वाली और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली सरकार चल रही है। इस सरकार ने गांव, गरीब, किसान, दलित, आदिवासी, महिला एवं नौजवान सभी को ठगा। महागठबंधन की सरकार पूरी तरह ठगबंधन की सरकार साबित हुई है।

यह भी पढ़ें : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा में परमात्मा रक्षा बंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कई परीक्षाओं को नियोजन नीति के नाम पर रद्द कर दिया। जिस नौकरी को रद्द किया गया उसी नौकरी को हाई कोर्ट के आदेश के बाद बाध्य होकर बहाल किया गया। हेमंत सरकार में जो नियुक्ति निकाली गई वे सभी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। भ्रष्टाचार के कारण बोलने वाले लोग की नियुक्ति भी मुकबधिर कोटे में की गई।

इस सरकार में प्रश्नपत्र लाखों रुपए में बेचा गया। परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया में लीक किये गए। लीक हुए प्रश्नपत्र के बारे में सरकार से प्रश्न पूछने वाले युवाओं पर मामले दर्ज कर उनकी आवाज को कुचनले की कोशिश की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने सरकार गठन के बाद से ही प्रत्येक वर्ष को नियुक्ति वर्ष बताकर युवाओं को ठगने का काम किया।

सांसद विद्युत महतो ने कहा कि चुनावी भाषण के बाद झामुमो ने अपने घोषणापत्र में हर साल पांच लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया। वहीं, झारखंड सरकार ने माना है कि JSSC से सिर्फ 357 कर्मियों की नियुक्ति हुई है। बेरोजगारी भत्ता में बारहवीं पास युवक-युवतियों को 5 हजार और ग्रेजुएट युवक-युवतियों को 7 हजार देने के वादे पूरी तरह से खोखले साबित हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले साढ़े चार वर्षों में सदन से लेकर सड़क तक युवाओं के साथ कंधे से कंधे मिलाकर संघर्ष किया है।

यह भी पढ़ें : मंईयां सम्मान योजना के संदर्भ में या राशि हस्तांतरण से सम्बन्धित कॉल आने पर जानकारी साझा ना करें बहन-बेटियां: हेमन्त सोरेन

इसी को ध्यान में रखते हुए 23 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें युवा विरोधी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास को घेरकर पिछले 5 वर्षों का हिसाब मांगा जाएगा। विद्युत महतो ने कहा कि भाजपा सरकार ही झारखंड में समृद्धि और खुशहाली स्थापित कर सकती है। सरकार की लुटनीति और वादाखिलाफी से पूरे राज्य की जनता में आक्रोश है। जनता इस अकर्मण्य सरकार को कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है।

वहीं, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता में आने के लिए चुनाव के समय कई तरह के लोक-लुभावने वादे जनता से किये। फिर सत्ता मिल जाने के बाद उन वायदों का क्या हाल हुआ है, इसका उदाहरण है झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद और कांग्रेस की गठबंधन सरकार।

हर घर से एक व्यक्ति को नौकरी, साल में 5 लाख नौकरी, नौकरी नहीं मिलने तक बेरोजगारी भत्ता देने, राज्य में अनुबंध और थर्ड पार्टी नौकरी को समाप्त कर स्थायी नौकरी सरीखे वादे जनता से कर झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन ने सरकार बनाई। लेकिन सरकार बनते ही युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलकर सरकार ने अपने मंत्रियों को बड़े बंगला से लेकर चमचमाती महंगी गाड़ियों की सैर कराई परंतु सड़क पर अपनी अधिकारों और मांगों को रख रहे युवाओं पर लाठीचार्ज कर झूठे मुकदमे किये।

सुधांशु ओझा ने बतया कि रांची के मोरहाबादी मैदान में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों से हजारों कार्यकर्ता रांची कूच करेंगे और निरंकुश और तानाशाही सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को शाम 5 बजे भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में मशाल जुलूस निकालकर युवाओं के अधिकारों का हनन कर ठगने वाली हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया जाएगा।

वहीं, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर के युवा हेमंत सरकार के किसी झांसे में अब आने वाले नही है। हेमंत सरकार ने पिछले 5 सालों के दौरान युवाओं को नौकरी से वंचित रखने का हर संभव प्रयास किया है। युवाओं ने नौकरी के लिए सरकार से हर स्तर पर बात करने की कोशिश की, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ धोखा मिला। फर्जी नियुक्ति कैलेंडर जारी होते रहे, परीक्षा की सिर्फ तिथियां घोषित हुई।

पेपर लीक हुए, स्थानीय युवाओं को आरक्षण नही मिला, नियोजन नीति नहीं बनी, इतना सब होने के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेशर्मी के साथ झूठ बोलकर युवाओं के जख्मों पर अबतक नमक रगड़ते रहे हैं। युवाओं से 5 लाख सरकारी नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, आरक्षण, नियोजन नीति जैसे वादे कर हेमंत ने सत्ता हासिल कर ली, लेकिन सत्ता मिल जाने के बाद युवाओं से किए वादों को ही भूल गयी।

हेमंत सरकार ने एक बार भी युवाओं को नौकरी देने का एक प्रयास भी ईमानदारी से नहीं किया। कहा कि 23 अगस्त को रांची की सड़कों पर युवाओं का आक्रोश और उद्घोष हेमंत सरकार के विश्वासघात पर अंतिम चोट साबित होगी। युवाओं से किए गए वादों का हिसाब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देना होगा। अब इस सरकार को और समय नहीं दिया जा सकता है।

जमशेदपुर महानगर के 28 मंडलों में मंगलवार को हुई बैठक, युवा आक्रोश रैली के निमित्त बनी रूपरेखा: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों में युवा आक्रोश रैली में मंडलों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। विभिन्न मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आक्रोश रैली की सफलता को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के वरीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली में भाग लेने और हेमंत सरकार की विदाई का आह्वान किया।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Shibu

गुरुजी शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव का क्षण : गणेश प्रसाद

MGM

MGM अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच विवाद, थप्पड़ मारने के आरोप के बाद अस्पताल में हंगामा

Aa

मुहर्रम को लेकर सरिया में पुलिस मित्रों की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील

Tata Motors

Tata Motors कंवाई चालकों का धरना 28वें महीने में, मजदूरी और श्रमिक अधिकारों को लेकर उठे कई सवाल

Karunamay Mondal

“अंतरात्मा है तुम्हारी जिसकी दुहाई देते हो? साथ नहीं किसी के तुम, अपना स्वार्थ निभाते हो।।

Tax

क्या आपको पता है नगर निगम होने से क्या सुविधाएं जनता को मिलनी चाहिए या केवल टैक्स भरना ही जानते हैं? केवल टैक्स न भरें? सरकार से सवाल करें।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied