📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

22 दिसंबर को चौकीदार नियुक्ति के लिए 13 केन्द्रों पर होगी परीक्षा

On: December 20, 2024 10:15 PM
Follow Us:

जमशेदपुर :  जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने केन्द्राधीक्षकों के साथ की बैठक, कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा 22 दिसंबर को आयोजित चौकीदार भर्ती परीक्षा को लेकर केन्द्राधीक्षकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होने कहा कि विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, सभी केन्द्राधीक्षक अपने सेंटर में सीसीटीवी अधिष्ठापन की जांच कर लेंगे, साथ ही पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था की समुचित व्यवस्था रखेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा को लेकर सभी केन्द्रों में पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी। परीक्षा की अवधि परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे होगी, जिसका समय पूर्वाहन् 11:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर 10:00 बजे पूर्वाह्न तक रिपोर्ट करना होगा। सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी से निगरानी के अलावा वीडियोग्राफर की भी प्रतिनियुक्ति रहेगी। परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे, प्रवेश के पूर्व प्रत्येक परीक्षार्थियों का फ्रीस्किंग किया जाएगा।

 यह भी पढ़ें : मानगो नगर निगम का कचरा निष्पादन के लिए जगह चिन्हित नहीं करा पाने के लिए यदि कोई व्यक्ति दोषी है तो वह केवल बन्ना गुप्ता हैं।

बैठक में दिए गए अन्य दिशा-निर्देश निम्नवत हैं-

1. लिखित परीक्षा कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों की ली जाएगी, जिसमें 45 प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं 05 प्रश्न अभ्यर्थी द्वारा आवेदन में अंकित किए गए स्थानीय भाषा से सम्बंधित होंगे। प्रश्न क्रमांक 01 से 45 जिला से संबंधित सामान्य ज्ञान एवं 46 से 50 स्थानीय भाषा से संबंधित होंगे।
2. लिखित परीक्षा में कुल प्राप्तांक के अनुसार सफल उम्मीदवारों की सूची 1:3 की संख्या में शारीरिक जांच हेतु तैयार की जाएगी।
3. इस परीक्षा के लिए अलग से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किया जाएगा। पूर्व में निर्गत प्रवेश पत्र ही अनुमान्य होंगे।
4. प्रवेश पत्र में अंकित पूर्व में निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।
5. ओ0एम0आर0 सीट को भरने के लिए केवल काला बॉल प्वाइंट पेन का ही प्रयोग किया जा सकेगा। परीक्षा केन्द्र पर पुस्तक, नोटस, इलक्ट्रानिक्स उपकरण आदि लेकर प्रवेश करना निषिद्ध होगा।
7. यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा हॉल में अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पाया जाएगा, तो उस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी और उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment