📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

1962, 1965 एवं 1971 के युद्धवीर हवलदार श्री महंथ सिंह नहीं रहे… कल भुइयांडीह स्वररेखा घाट में होगा अंतिम संस्कार

On: November 13, 2023 3:19 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मानगो 15 नंबर रोड स्थित जे के एस सोसाइटी  निवासी हवलदार श्री महंथ सिंह 31 दिसंबर 1961 को भारतीय थल सेना में भर्ती हुए थे उन्हें देश की रक्षा में 1962 1965 और 1971 युद्ध में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। अपनी सफलतापूर्वक सेना की सर्विस के बाद 1 जनवरी 1984 को सेवानिवृत हुए थे। इनके तीन बेटे हैं। जिनमें दो बेटे दिलीप सिंह और धर्मेंद्र सिंह भारतीय थल सेना में अभी भी कार्यरत हैं। जबकि विजय सिंह अपने पिता के साथ रहते थे। काफी लंबे दिनों से बीमार चल रहे युद्धवीर बीती रात अपने घर में ही सुबह अंतिम सांस ली। परिवार वालों ने देखा उसके बाद घटना की जानकारी सेना में कार्यरत बेटों को दिया गया। उनका पार्थिव शरीर ब्रह्मानंद अस्पताल के मर्चरी में रखा गया है। कल सुबह 11:00 सैनिक सम्मान के साथ भुइयांडीह स्वर्णरेखा घाट में इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व सैनिकों के तरफ से श्रद्धांजलि दी जाएगी। आज घटना होते ही उनके कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने इसकी जानकारी पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह को दिया और परिवार को हर प्रकार का सहयोग किया जा रहा है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment