जमशेदपुर। जमशेदपुर का वातावरण एक बार फिर भक्तिमय रंग में रंगने जा रहा है। इस वर्ष का ऐतिहासिक श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव अपने 107वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह महोत्सव 27 अगस्त से 14 सितम्बर 2025 तक चलेगा और इसमें धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भव्य मेला शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र होंगे।
महोत्सव का आगाज़ 26 अगस्त की संध्या सात बजे संगीत कार्यक्रम और पंडाल उद्घाटन से होगा। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल श्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ कई गणमान्य अतिथियों के करकमलों से पूजा पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा।
27 अगस्त की सुबह नौ बजे से कलश स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय और पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसी दिन संध्या छह बजे मेले का उद्घाटन होगा, जिसमें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद सुमन महतो, विधायक सबिता महतो और मंगल कालिंदी भी मंच पर मौजूद रहेंगे।
धार्मिक अनुष्ठान का सिलसिला 28 अगस्त से 13 सितम्बर तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह सुप्रभातम, वेदपारायणम, अभिप्रेकम पूजा, सहस्रनाम व होमम पूजा तथा पुष्पांजलि और आरती का आयोजन होगा। विशेष अवसर पर 5 और 12 सितम्बर को दोपहर ढाई बजे सुहागन महिलाओं के लिए कुमकुम पूजा होगी। इन समस्त अनुष्ठानों का संचालन आंध्र प्रदेश से पधारे पुरोहित शशिभूषण शास्त्रीजी करेंगे। आंध्र प्रदेश के श्री वैकटेश्वरा ग्रुप का नादस्वरम प्रतिदिन सुबह और संध्या को वातावरण को मधुर और भक्तिमय बनाएगा।
महोत्सव का एक बड़ा आकर्षण भव्य मेला होगा। यहां परंपरागत झूलों के साथ रेंजर झूला और सुनामी झूला जैसे आधुनिक झूले भी लगेंगे। बच्चों के लिए टॉय ट्रेन, मिक्की माउस और वाटर बोट जैसी सवारियां होंगी। वहीं महिलाओं के लिए बंगाल फाइन आर्ट्स, कानपुर के बर्तन, बंगाल का टेराकोटा कला और आभूषणों के विशेष स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे।
13 सितम्बर को महाभंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग आठ हज़ार श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित होगा। 14 सितम्बर रविवार को दोपहर बारह बजे बिस्टुपुर स्थित अन्त्योदय आश्रम में नारायण सेवा का आयोजन किया जाएगा। उसी दिन संध्या पांच बजे संस्था के सदस्य और भक्तजन गणपति बप्पा की आरती कर भव्य विसर्जन जुलूस निकालेंगे। यह जुलूस कदमा रंकिणी मंदिर से शुरू होकर बिस्टुपुर के रास्ते से होता हुआ खरखाई नदी तक पहुंचेगा। इसमें आंध्र प्रदेश का प्रसिद्ध नादस्वरम, झांकियां, आतिशबाजी, शिव तांडव, लोकनृत्य और DJ भक्तों का मन मोह लेंगे।
संस्था ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे इस भव्य आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल हों और 107वें श्री गणेश महोत्सव को सफल बनाएं। आयोजकों ने प्रेस और मीडिया जगत का आभार जताते हुए कहा कि यह उत्सव जमशेदपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।
शहर का ऐतिहासिक श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव इस वर्ष अपने 107वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। समाज की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह महोत्सव 27 अगस्त 2025, बुधवार से 14 सितम्बर 2025, रविवार तक बड़े धूमधाम और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।
27 अगस्त से 14 सितम्बर तक चलेगा भव्य आयोजन, झूले–मेला और धार्मिक कार्यक्रमों का रहेगा खास आकर्षण
उद्घाटन कार्यक्रम
- 26 अगस्त (मंगलवार) शाम 7 बजे – पंडाल उद्घाटन एवं संगीत कार्यक्रम
- मुख्य अतिथि: श्री रघुवर दास, पूर्व राज्यपाल, ओडिशा
- विशिष्ट अतिथि: श्री शेखर डे (निर्देशक, श्रीलदर्स व समाजसेवी), संजीव चौधरी (टुन्नू) अध्यक्ष टाटा वर्कर्स यूनियन, सुधांशु ओझा (जिला अध्यक्ष, भाजपा), नन्दजी प्रसाद (वरिष्ठ भाजपा नेता), आस्तिक महतो (समाजसेवी), दिवाकर सिंह (चेयरमैन शांति समिति) एवं संस्था के ट्रस्टी
कलश स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा
- 27 अगस्त (बुधवार) सुबह 9:30 बजे
- मुख्य अतिथि: श्री अर्जुन मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री
- विशिष्ट अतिथि: श्री सरयू राय, विधायक (जमशेदपुर पश्चिम)
- माल्यार्पण: श्रीमती पूर्णिमा साहू, विधायक (जमशेदपुर पूर्व)
- अन्य अतिथि: राजीव रंजन सिंह (पूर्व DIG), आर.के. सिन्हा, अमरप्रीत सिंह काले, विनोद सिंह, एन.वी.आर. मूर्ति सहित समाज के गणमान्य लोग
मेला उद्घाटन
- 27 अगस्त (बुधवार) शाम 6 बजे
- मुख्य अतिथि: विद्युत वरन महतो, सांसद जमशेदपुर
- विशिष्ट अतिथि: चंपाई सोरेन (पूर्व मुख्यमंत्री), बन्ना गुप्ता (पूर्व स्वास्थ्य मंत्री), श्रीमती सुमन महतो (पूर्व सांसद), श्रीमती सबिता महतो (विधायक, ईचागढ़), मंगल कालिंदी (विधायक, जुगसलाई) तथा अन्य गणमान्य अतिथि
धार्मिक अनुष्ठान
- 28 अगस्त से 13 सितम्बर तक प्रतिदिन
- सुबह 5:30 बजे सुप्रभातम
- 7 बजे वेदपरायणम
- 9 बजे अभिप्रेकम पूजा
- 10 बजे सहस्रनाम व होमम पूजा
- 11 बजे पुष्पांजलि व आरती
- शुक्रवार (5 व 12 सितम्बर) को दोपहर 2:30 बजे कुमकुम पूजा (सुहागन महिलाओं के लिए)
- नादस्वरम प्रस्तुति – श्री वैकटेश्वरा ग्रुप, आंध्र प्रदेश
मेला व आकर्षण
इस वर्ष भी मेले में मनोरंजन के लिए
- रेंजर झूला, सुनामी झूला, बिजली झूला, चार-ब्रेक डांस, टोरा-टोरा, टॉय ट्रेन, मिक्की माउस, वाटर बोट
- महिलाओं के लिए – बंगाल फाइन आर्ट्स, कानपुर के बर्तन, बंगाल का टेराकोटा कला, आर्टिफिशियल ज्वेलरी
शामिल होंगे।
विशेष आयोजन
- 13 सितम्बर (शनिवार) – महाभंडारा, जिसमें लगभग 8000 भक्तों के बीच प्रसाद वितरित होगा।
- 14 सितम्बर (रविवार) – दोपहर 12:30 बजे नारायण सेवा (अन्त्योदय आश्रम, बिस्टुपुर)
- 14 सितम्बर शाम 5 बजे – भव्य विसर्जन जुलूस, कदमा रंकिणी मंदिर से प्रारंभ होकर बिस्टुपुर होते हुए खरखाई नदी तक जाएगा।
- आकर्षण: आंध्र प्रदेश का नादस्वरम, विभिन्न झांकियां, आतिशबाजी, शिव तांडव, लोकनृत्य और DJ।
अपील
संस्था ने सभी भक्तों, समाज के ट्रस्टी, कार्यकर्ताओं और जमशेदपुरवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस 107वें श्री श्री गणेश महोत्सव में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।














