📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

10 बिहार रेजिमेंट के 1971 के युद्ध वीर हवलदार सोने लाल हुए सम्मानित

On: December 9, 2024 8:53 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : भारतीय सेना के इतिहास में 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान बिहार रेजिमेंट की सबसे युवा बटालियन 10 बिहार ने अपनी वीरता और साहस का परिचय दिया था। इस बटालियन ने केवल 5 वर्षों के अनुभव के साथ युद्ध में भाग लिया था और कर्नल साहनी के नेतृत्व में युद्ध की दिशा ही बदल दी। युद्ध के दौरान, 10 बिहार रेजिमेंट ने 4 दिसंबर 1971 को अखौरा पोस्ट को जीतकर बांग्लादेश में पाक सेना द्वारा हो रही अराजकता को रोका और बांग्लादेशी हिन्दू और मुस्लिम भाई-बहनों की मदद के लिए भारतीय सेना का मार्ग प्रशस्त किया।

4 दिसंबर 1971 को अखौरा दिवस के उपलक्ष्य में 10 बिहार रेजिमेंट के सेवानिवृत्त वीर सैनिक हवलदार सर्विस नंबर 4244930K सोने लाल को जमशेदपुर शहीद स्थल पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और विजय दिवस के दिन उनकी वीरता की गौरव गाथा को याद किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : आदित्यपुर में आगामी मजदूर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए नुक्कड़ सभा का आयोजन

गोलमुरी वार मेमोरियल पर हवलदार सोने लाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में 10 बिहार रेजिमेंट के सेवानिवृत्त सैनिक मोहन सिंह, मनोज कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, राजेश कुमार, निरज कुमार और सदिप कुमार भी उपस्थित थे।

यह दिन वीरों की शौर्य गाथा को याद करने और उनके अद्वितीय साहस को सलाम करने का था, और 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले दो वीर बिहारी आज भी हमारे बीच मौजूद हैं, जिनकी वीरता की कहानियां सुनकर मन गर्व से भर जाता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment