मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

10 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में पुणे हवाईअड्डा से भेजा जा चुका है।

On: June 3, 2021 3:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

Headlines

---Advertisement---
Netaji Advertisement

नई दिल्ली : भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज दिनांक 3 जून 2021 को प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया की 10 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन की खुराक, देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग एयरलाइन्स के जरिए पुणे हवाई अड्डे से भेजी जा चुकी हैं।

जिसमें सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन को देश भर में पहुंचाने के लिए पुणे हवाई अड्डा को मुख्य केंद्र के रूप में बनाया गया। दिनांक 12 जनवरी 2021 से लेकर 27 मई 2021 तक वैक्सीन के लगभग 9052 बॉक्स (करीब 2,89,465 किलो वजन) जिनमें 10 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन की खुराक थी, देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग एयरलाइन्स के जरिए पुणे हवाई अड्डे से भेजी जा चुकी हैं। 

बता दें कि दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, गोवा, जयपुर, पोर्ट-ब्लेयर, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, लखनऊ, चंडीगढ़, लेह, करनाल, हैदराबाद, गुवाहाटी, रांची, जम्मू, कोचि, देहरादून, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम जैसे शहरों तक पुणे से वैक्सीन पहुंचाई गई है। देश भर के हवाई अड्डे दूर-दूर तक कोविड वैक्सीन और जरूरी मेडिकल सामाग्री की सुगम सप्लाई सुनिश्चित करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

THE NEWS FRAME

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और सभी हितधारकों सहित पुणे हवाई अड्डे की पूरी टीम कोविशील्ड वैक्सीन को बिना रुकावट भेजने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, आईक्लास, सीआईएसएफ, सीरम इंस्टीट्यूट, एयरलाइंस और भारतीय वायुसेना की एक समर्पित टीम है, जो पुणे हवाई अड्डे से टीके ले जाने वाली उड़ानों के बीच समन्वय बिठाती है और प्राथमिकता के आधार पर यहां से डिलीवरी की उड़ान सुनिश्चित करती है।

पुणे हवाईअड्डा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टीकों का परिवहन भी करता रहा है। फरवरी 2021 में चार्टर्ड फ्लाइट द्वारा कोविड वैक्सीन की लगभग 2,16,000 खुराक (570 किग्रा) को पुणे हवाई अड्डे से सूरीनाम, सेंट किट्स, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइन्स, एंटीगा और बारबुडा और सेंट लूसिया जैसी जगहों पर भी भेजा गया है। लगभग 161 पीस (3670 किलोग्राम) पीवीसी वैक्सीन को कोलकाता ले जाया गया और पुणे हवाई अड्डे से दिल्ली कोविड-19 परीक्षण किट भी ले जाई गईं।

THE NEWS FRAME

इसके अलावा पुणे हवाई अड्डा यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के निर्देशों के अनुसार सभी कोविड-19 संबंधित दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है। हवाई अड्डे के कर्मचारी सभी यात्रियों, हितधारकों, आगंतुकों और कर्मचारियों आदि से लगातार अनुरोध करते हैं कि वे हमेशा कोविड-19 उचित व्यवहार का पालन करें और भीड़ को कम करने के लिए नियमित समय अंतराल रखें। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 के उचित व्यवहार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हवाईअड्डा टर्मिनल पर कई इलेक्ट्रॉनिक और स्थायी डिस्प्ले के माध्यम से निर्देश भी प्रदर्शित कर रहा है।

पुणे हवाई अड्डे ने सभी सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार, भारतीय वायु सेना, पुणे नगर निगम और पुणे के विभिन्न अस्पतालों के सहयोग और समर्थन में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और अन्य हितधारकों के कर्मचारियों के लिए कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया है।

पढ़ें खास खबर– 

भारतीय सेना प्रमुख कश्मीर घाटी में सुरक्षा की समीक्षा के लिए कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर गए।

भारत को मिली 8 नई फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी। आत्मनिर्भर बनने की ओर भारत ने बढ़ाये एक कदम और।

गले की बीमारी हो या हकलाना – तोतलाना, दूर करें सिंहासन।

नासा इस माह जश्न मना रहा है। आइये हम भी नासा के इस जश्न में शामिल हो कर उसके गौरवमयी इतिहास का साक्षी बने।

दुनियां की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में मलाला यूसुफजई। VOGUE मैगजीन ने दिया यह सम्मान


---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Add A Heading 11 3

पश्चिम Asia में गहराता तनाव भारत की ऊर्जा सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर मंडराया संकट

Add A Heading 10 3

Government का फोकस बेटियों के सशक्तिकरण पर शिक्षा सुरक्षा और रोजगार के लिए बहुआयामी रणनीति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बना जनआंदोलन

Add A Heading 9 5

पराग कणों से हुआ बड़ा खुलासा आखिर क्यों सिकुड़ गई थी Harappan सभ्यता ? वैज्ञानिकों ने बताई 4200 साल पुरानी जलवायु घटना

Add A Heading 6 6

Anup जलोटा की लव लाइफ तीन शादियां कई उतार-चढ़ाव और चौथी शादी की चर्चा जानिए पूरी कहानी

Add A Heading 3 6

Murali कॉलेज के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने चेशायर होम में किया सामाजिक सेवा कार्य दिव्यांगजनों के साथ बिताए प्रेरणादायी पल

Medicine

देश में कैसे तय होती हैं दवाओं की कीमतें? जीवन रक्षक दवाओं की बढ़ती कीमतें और सरकार के राहत भरे कदम: एक विस्तृत रिपोर्ट

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!