मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जिला कृषि पदाधिकारी एवं अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा जिले के प्रमुख बैंकों के नोडल पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक। लंबित ममलों पर हैं विशेष ध्यान।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 2, 2023 1:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : 02 जनवरी 2023

आज बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय सभागार, बिष्टुपुर में जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कुमार कालिन्दी एवं अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से जिले के प्रमुख बैंकों के जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई । मुख्य रूप से झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना में बैंकों द्वारा लंबित डाटा अपलोडिंग, आधार सीडिंग तथा लंबित ई-केवाईसी कराने के संदर्भ में दिनांक 09.01.2023 से होने वाले विशेष कैंप के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

THE NEWS FRAME

जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा दिनांक 09.01.2023 से लंबित डाटा अपलोडिंग तथा लंबित ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग का कार्य हेतु बैंकों द्वारा शाखावार विशेष कैंप का आयोजित करने का कृषि निदेशक, झारखंड, रांची से निदेश प्राप्त है। सभी बैंक प्रमुख को अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा निदेश दिया गया कि दिनांक 09.01.2023 से शाखावार कैंप का आयोजन से संबंधित आवश्यक तैयारी कर सूचित करेंगे। बैंक समन्वयक की इस कैंप में जबावदेही सुनिश्चित करने का अनुरोध बैंक प्रमुखों को दिया गया।

जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कैंप में अधिक से अधिक ऋणी किसानों की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए अखबार के माध्यम से, बैनर पोस्टर आदि के माध्यम से किसानों को सूचित करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक एवं कृषक मित्रों के माध्यम से किसानों के बीच सूचना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा ।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कुमार कालिन्दी एवं अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार सहित सभी प्रमुख बैंक के जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारियों ने भाग लिया ।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment