📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सेक्शन-143B(H) ऑफ़ इनकम टैक्स एक्ट के तहत नये कानून की महत्ता पर सिंहभूम चैम्बर में एक परिचर्चा।

On: February 24, 2024 10:31 AM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सिंहभूम चैम्बर में शनिवार, 24 फरवरी को सेक्शन-143B(H) ऑफ़  इनकम टैक्स एक्ट की महत्ता पर होगा परिचर्चा का आयोजन, कोलकाता से आये चार्टर्ड एकाउंटेंट शिवांक छापरिया सदस्यों से होंगे रूबरू। 

सिंहभूम चैम्बर में सेक्शन-143B(H) ऑफ़ इनकम टैक्स एक्ट के तहत नये कानून की महत्ता पर एक परिचर्चा का आयोजन शनिवार, 24 फरवरी को संध्या 6.30 बजे से किया जायेगा।  परिचर्चा में कोलकाता से आये अनुभवी चार्टर्ड एकाउंटेंट सीए शिवांक छापरिया मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर विस्तृत जानकारी देंगे तथा सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे।  यह जानकारी उपाध्यक्ष, वित्त एवं कराधान अधिवक्ता राजीव अग्रवाल ने दी।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि चैम्बर एम.एस.एम.ई देश के औद्योगिक विकास की रीढ़ है।  देश में एम.एस.एम.ई. के विकास से ही औद्योगिक विकास की रफ्तार बढ़ेगी और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तक पहुंचेगी।  इस क्षेत्र में प्रोफेशनल्स की भी अहम भागीदारी सुनिश्चित होती है।  इसी को ध्यान में रखकर इस परिचर्चा का आयोजन चैम्बर के द्वारा किया गया है।

सचिव, वित्त एवं कराधान अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया ने बताया कि सीए शिवांक छापरिया व्यवसायियों एवं उद्यमियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे तथा 45 दिन की कहानी एक्सपर्ट की जुबानी विषय पर सदस्यों को संबोधित भी करेंगे।  जो सदस्यों के लिये काफी लाभप्रद होगा। 

चैम्बर के पदाधिकारियों अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया, अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव बिनोद शर्मा, भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया ने सभी सदस्यों, व्यवसायियों एवं उद्यमियों से उक्त लाभकारी परिचर्चा में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment