📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सिंघम के रोल में नजर आए एसपी डाॅ. बिमल कुमार

On: October 4, 2023 8:14 AM
Follow Us:
THE NEWS FRAME

सरायकेला – खरसावां  |  झारखण्ड

27 सितंबर को बतौर एसपी सरायकेला जिले में डॉक्टर बिमल कुमार के 2 महिने पूरे हो चुके हैं. इन दो महीनों में जिले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कर एसपी ने अपना सिंघम वाला रूप दिखाया है.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कभी शराब तो कभी अड्डा बाजी तो कभी वारंटियों की गिरफ्तारी जैसे अभियान चलाकर आम लोगों में चर्चित हो चुके एसपी डॉक्टर बिमल ने बताया कि पुलिस की छवि जनता में सहयोगी और अपराधियों में विरोधी की बने तभी जिला अपराध मुक्त होगा.वे बोले कि बहुत जल्द विभिन्न थाना क्षेत्रों में सप्ताह में एक बार दो-तीन घंटे के लिए बैठना शुरू करूंगा ताकि लोगों को पुलिस से हरसंभव मदद मिले.

आज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में‌ शाम 4.00 बजे के बाद अचानक अड्डाबाजी के खिलाफ अभियान चला रहे थानेदारों‌ का मनचलों पर भी खौफ नजर आया और भगदड़ मच गई.एसपी के साथ आदित्यपुर और गम्हरिया में ताबड़तोड़ अभियान के बाद आम लोगों को राहत की सांस लेते देखा जाएगा.हालांकि ज़्यादातर जगहों पर अड्डा बाजी करते युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है लेकिन दुर्गा पूजा और‌ नवरात्र के समय शराबियों,नशेड़ियों और अड्डा जमाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर होगी.

सरायकेला एसपी के दो महिने का कार्यकाल ही चर्चा का विषय बना हुआ है जो चौक-चौराहों पर पुलिस अलर्ट मोड पर है.आम लोग भयमुक्त होकर एसपी को सूचना दे रहे हैं और यही वजह है कि जिले में एसपी का सिंघम वाला रोल चर्चा में है.

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment