मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में झारखण्ड भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, कहा – निर्माण कार्य में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 17, 2023 6:15 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

झारखण्ड भवन   |   नई दिल्ली 

15 दिन में झारखण्ड भवन निर्माण को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों एवं सलाहकारों की भूमिका से संबंधित जांच रिपोर्ट पेश करें – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान निर्माणाधीन झारखण्ड भवन के सभी सात फ्लोर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस क्रम में कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल, मुख्यमंत्री कक्ष, गेस्ट रूम, गवर्नर सुइट समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। 

THE NEWS FRAME

15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट दें

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों, सलाहकार और कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री नई दिल्ली में बन रहे झारखण्ड भवन के निर्माण में खर्च होने वाले बजट से भी अवगत हुए। इसको लेकर मुख्यमंत्री संतुष्ट नजर नहीं आए और मुख्यमंत्री ने 15 दिनों के अंदर झारखण्ड भवन निर्माण को लेकर जिम्मेवार अधिकारियों एवं सलाहकारों की भूमिका से संबंधित जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा। उन्होंने भवन की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं अतिथि की सुविधा के लिए आवश्यक बदलाव करने निर्देश अधिकारियों को दिया। मालूम हो कि कोविड संक्रमण की वजह से काम पर रोक और तकनीकी चुनौतियों के कारण झारखण्ड भवन निर्माण कार्य में विलंब हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड भवन का निर्माण कार्य की गुणवत्ता अपनी पहचान स्थापित करे, ऐसा प्रयास होना चाहिए। झारखण्ड भवन निर्माण कार्य में अगर किसी तरह की अनिमियतता सामने आती है तो जिम्मेदार व्यक्ति बख्से नहीं जायेंगे।

बैठक में मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, प्रधान स्थानिक आयुक्त श्री मस्त राम मीणा, भवन निर्माण सचिव श्री सुनील कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment