📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

शहर में छिनतई के कुल 8 मामलों में दो युवक धराये।

On: November 5, 2024 5:45 PM
Follow Us:

जमशेदपुर क्राइम : विगत कुछ दिनों से जिले के शहरी क्षेत्रों में हो रही चैन छिन्नतई की घटनाओं के मद्‌देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय, नगर, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देशन में एक विशेष कोषांग (एन्टी चेन स्नैचिंग सेल) का गठन किया गया था, जिसका नोडल पदाधिकारी श्री भोला प्रसाद सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-1, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को बनाया गया है। इस विशेष सेल के द्वारा शहर में हो रहे छिनतई की घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इसी क्रम में दिनांक-28/10/2024 की सुबह में साकची थाना अंतर्गत मोटरसाईकिल सवार अपराधियों के द्वारा लगातार तीन चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया गया। तत्पश्चात् विशेष सेल के साथ श्री बचनदेव कुजूर, पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा, पु०अ०नि० अमित कुमार, थाना प्रभारी, ओलीडीह एवं ओलीडीह थाना के पदाधिकारियों को शामिल किया गया।

THE NEWS FRAME

इस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का उद्‌भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 04/11/2024 को ओलीडीह थाना अन्तर्गत ह्यातनगर रोड नं० 05 मुस्लिम कब्रिस्तान के पास विधिवत छापामारी कर दो अपराधकर्मियों को एक अवैध हथियार एवं छिनतई किये गये एक सोने जैसा टुटा हुआ चेन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उपरोक्त दोनों अपराधकर्मी शहर में राह चलती महिलाओं को ‘शिकार बनाते थे और प्रतिरोध करने पर भय दिखाकर भागने के लिए अवैध हथियार अपने पास रखते थे। इनके टीम में अन्य लोग भी शामिल है. जिनका सत्यापन एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। उक्त दोनों अपराधकर्मियों के द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत चैन छिनतई की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है, जिसमें इन दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है, जो निम्नवत

1. दिनांक 03.08.2024 को कदमा थाना अंतर्गत उलियान के धर्मेन्द्र गैरेज के पास स्कूटी मरम्मत करा रही महिला से चेन छिनतई की घटना

2. दिनाक 01.09.2024 को बिष्टुपुर थाना अंतर्गत महाराष्ट्र मंडल के पास सुबह में चेन स्नैचिंग की घटना एवं उसी दिन शाम में कदमा के चडी बाबा मंदिर के पास मिठाई दुकान से सटे गली में महिला के गले से चेन छिनतई की घटना

3. दिनांक-06/09/2024 को मानगो थाना अंतगर्त शहीद भगत सिंह पथ, गुरुद्वारा रोड में एक महिला से चेन व मंगलसूत्र छिनतई की घटना 4. दिनांक-23.09.2024 को सीतारामडेरा से साकची का ओलीडीह मैदान तरफ जानेवाली रास्ते में छोटी महिला के साथ स्कूटी में सवार महिला के साथ चेन छिनतई की घटना।

5 दिनांक 02.10.2024 को शाम में वोल्टास चौक के पास, पी एम मॉल की तरफ से स्कूटी में आ रही महिला से चैन छिनतई की घटना

6. दिनाक 03.10.2024 को विष्टुपुर थाना अंतर्गत तारापुर स्कूल के पास महिला से चेन छिनताई कि घटना

7. दिनांक 13.10.2024 को सुबह में एम०जी०एम० चौक से शीतला मंदिर चौक तरफ जानेवाली रास्ते में लाईफ लाईन अस्पताल के पास स्कूटी में पीछे बैटी महिला से चेन छिनताई कि घटना

8. दिनांक 28.10.2024 को साकची थाना अंतगर्त तीन अलग-अलग महिलाओं से बसंत टाकिज के पास, साकची गुरुद्वारा के पास एवं जे०एन०सी० ऑफिस के पास लगातार तीन चेन छिनतई का घटना

गिरफ्तार व्यक्ति के नाम

1. मो० साजिद उर्फ राजा उम्र करीब 20 वर्ष, पिता-स्व० मेराजुल हक, सा०-रोड नं0-05, हयात नगर, बैतुल रब मस्जिद थाना-

ओलीडीह ओ०पी०, जिला-जमशेदपुर

2 मो० तौफिक उर्फ कच्चा उम्र करीब 20 वर्ष, पिता-स्व० बदरू‌द्दीन खान, सा०-डेमडुबी, असार नगर थाना- कपाली, जिला- सरायकेला-खरसांवा ।

बरामदगी

1. छिनतई करने में इस्तेमाल करने वाला बिना नंबर प्लेट का KTM बाईक

2 एक देशी पिस्तौल 7.65 एम०एम०

3. एक राउण्ड जिंदा गोली 7.65 एम०एम०

4. दिनांक-28.10.2024 को साकची में छीने गये एक सोने जैसा टुटा हुआ चेन का टुकडा

5. छिन्नतई किये चैन के बेचने पर अर्जित किया हुआ कैश 25,000 रूपया।

छापामारी दल –

1. पुलिस उपाधीक्षक पटमदा, श्री बच्चनदेव कुजुर

2 पुलिस उपाधीक्षक (मु० ०१) श्री भोला प्रसाद सिंह (नोडल पदाधिकारी एन्टी चेन स्नैचिंग सेल)

३. पु०अ०नि० अमित कुमार, ओ०पी० प्रभारी, ओलीडीह ओ०पी०

4. पु०अ०नि० हरि महतो, ओलीडीह ओ०पी०

5. पु०अ०नि० विवेक पाल, ओलीडीह ओ०पी०,

६ पु०अ०नि० रविन्द्र पाण्डेय, ओलीडीह ओ०पी०

7. पु०अ०नि० विष्णु चरण भोग्ता, ओलीडीह ओ०पी०

8. ओलीडीह ओ०पी० का रिजर्व गार्ड

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment