मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

इग्नू करीम सिटी कॉलेज में परिचय सत्र आयोजित, नवीन विद्यार्थियों को दी गई जानकारी

On: April 29, 2024 12:01 AM
Follow Us:
इग्नू करीम सिटी कॉलेज में परिचय सत्र आयोजित, नवीन विद्यार्थियों को दी गई जानकारी
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर, 28 अप्रैल 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के करीम सिटी कॉलेज अध्ययन केंद्र में आज रविवार को वर्तमान सत्र के नवीन विद्यार्थियों के लिए एक परिचय सत्र का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ इग्नू के समन्वयक डॉ. एस.एम. यहिया इब्राहीम द्वारा विद्यार्थियों के स्वागत के साथ हुआ।

उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम और पाठ्य पुस्तकों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इग्नू की सभी पुस्तकें हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों रूपों में उपलब्ध हैं।

THE NEWS FRAME

डॉ. इब्राहीम ने कुछ ऐसी वेबसाइटों से भी विद्यार्थियों को परिचित कराया जो उनके लिए सहायक हो सकती हैं। उन्होंने वर्तमान समय में इग्नू की बढ़ती लोकप्रियता और उपलब्ध सुविधाओं का भी वर्णन किया।

इसके साथ ही उन्होंने अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं से भी छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि केंद्र सोमवार से शनिवार तक अपराह्न 4 बजे से 6 बजे तक खुला रहता है। रविवार को इग्नू कार्यालय का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है।

विद्यार्थी कार्यालय समय के दौरान या दूरभाष से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

डॉ. इब्राहीम ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि इग्नू की परीक्षाएं जून और दिसंबर में आयोजित की जाती हैं। मार्च और सितंबर में असाइनमेंट जमा करना, परीक्षा फॉर्म भरना और रीरजिस्ट्रेशन करना होता है।

यह भी पढ़ें : जिला दण्डाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने लू से बचने के लिए लोगों को किया जागरूक

अंत में उन्होंने अध्ययन केंद्र पर कार्यरत इग्नू के जिम्मेदार जमशेद अली, शमीम और जावेद से विद्यार्थियों को परिचित कराया।

समन्वयक के अलावा काउंसलर डॉ. कौसर तस्लीम, डॉ. बसूधरा राय और डॉ. संध्या सिन्हा ने भी सभा को संबोधित कर विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की।

सभा में डॉ. उधम सिंह और शेख मसूद सहित कई अन्य प्राध्यापक भी मौजूद थे।

यह सत्र नवीन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा।

उन्हें इग्नू की कार्यप्रणाली और अध्ययन केंद्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

The News Frame 4 4

आगामी 7 अगस्त को नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह निर्धारित, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे मुख्य अतिथि

Tata 1

टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 का दूसरा संस्करण जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न

RSS

RSS से जुड़े प्रल्हाद जोशी कौन हैं? जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, जानिए उनका राजनीतिक सफर

Shreenath 1

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में Blood Donation Camp आयोजित, छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Add A Heading 20 2

Education मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा NEET विवाद और छात्र आंदोलन के बीच बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम

Medical Education

भारत में Medical Education का बड़ा विस्तार: MBBS सीटें 1.29 लाख पहुंचीं, डॉक्टर-जनसंख्या अनुपात सुधरकर 1:778

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!