📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

विधायक संजीव सरदार के पहल पर डायरेक्टर सहित कई पदाधिकारी बागबेडा स्लुईस गेट का निरीक्षण किए स्लुईस गेट जल्द खुलेगा: डायरेक्टर

On: June 15, 2024 9:52 PM
Follow Us:
विधायक संजीव सरदार के पहल पर डायरेक्टर सहित कई पदाधिकारी बागबेडा स्लुईस गेट का निरीक्षण किए स्लुईस गेट जल्द खुलेगा: डायरेक्टर

जमशेदपुर: पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के पहल पर आज बागबेड़ा शिव घाट स्थित स्लुइस गेट का निरीक्षण करने एन ई पी के डायरेक्टर, जमशेदपुर प्रखंड के अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा, जुगसलाई नगर पालिका के विशेष पदाधिकारी मोटाय बानरा, जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता सोनाराम हेंब्रम, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, उप मुखिया संतोष ठाकुर,संतोष गुप्ता, राहुल प्रजापति पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान स्लुईस गेट के जर्जर स्थिति को देखते हुए एन ई पी के डायरेक्टर जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता सोनाराम हेब्रम से अब तक की वस्तु स्थिति से अवगत हुए। स्लुईस गेट की मरमति हेतु जल संसाधन विभाग के द्वारा प्राक्कलन राशि बनाकर भेज दी गई है। जिसकी स्वीकृति होने पर कार्य हो पाएगी।

Advertisement
Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें :  जमशेदपुर के बाजारों में फायर हायड्रेंट सिस्टम पुनः शुरू की जाय-सिंहभूम चैम्बर।

वर्तमान में तत्काल स्लुईस गेट खुलवाने की वैकल्पिक व्यवस्था डायरेक्टर ने जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता को दे दी है। कनीय अभियंता ने जल्द ही गेट खुलवाने का आश्वासन दिए हैं ताकि बरसात के मौसम में बस्ती वासी को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। डायरेक्टर ने नाला के समीप कचरे का ढेर को भी जल्द ही उठाने का आश्वासन दिए हैं।

विदित हो कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार पिछले दिनों जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल से वार्ता कर स्लुईस गेट को खुलवाने और आसपास के कचरे का साफ सफाई करने की बात किए थे। जिला उपयुक्त अनन्य मित्तल ने जल्द ही स्लुईस गेट और कचरे का साफ सफाई करने का आश्वासन दिए थे।

इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, उप मुखिया संतोष ठाकुर, समाजसेवी संतोष गुप्ता, राहुल प्रजापति, मुन्ना सहित सैकड़ो स्थानीय लोग उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment