📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

लोकसभा चुनाव 2024 में युवा मोर्चा बूथ स्तर तक अहम भूमिका निभाएगा।

On: April 12, 2024 9:58 PM
Follow Us:
लोकसभा चुनाव 2024 में युवा मोर्चा बूथ स्तर तक अहम भूमिका निभाएगा।

जमशेदपुर: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल की अध्यक्षता एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा की गरिमामयी उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी एवं मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी है, हर मंडल में 20 युवाओं को लेकर बूथों को मजबूत करना है, युवा चौपाल का आयोजन कर युवाओं के बीच बैठक कर उन्हें मोदी जी की योजनाओं के बारे में बताना है । शक्ति केंद्र  विद्युतवरण महतो जी को चुनकर संसद में भेजकर मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाना है। चुनाव से ठीक पहले बाइक रैली निकाली जाएगी।

लोकसभा चुनाव 2024 में युवा मोर्चा बूथ स्तर तक अहम भूमिका निभाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024 में युवा मोर्चा बूथ स्तर तक अहम भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें : गंगोर उत्सव का समापन: हर्षोल्लास के साथ गंगोर और जवारा का विसर्जन

---Advertisement---
Netaji Advertisement

युवा मोर्चा ने पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पीएम मोदी की कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि देश में विकास की गति के लिए युवाओं को कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। यूपीए गठबंधन में नहीं था. भगवान श्री राम लला का मंदिर भाजपा सरकार ने बनवाया। जमशेदपुर सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी ने जमशेदपुर की जनता की आवाज को सदन तक उठाया। भाजपा परिवार सभी को एक सूत्र में बांध कर रखता है। राज्य में 14 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे । कार्यकर्ताओं ने अपने दोनों जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए और भाजपा कार्यालय में शामिल हो गए।

मंच संचालन जिला महासचिव अभिमन्यु सिंह चौहान और धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव चंदन चौबे ने किया ।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा जी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह चौहान, चंदन चौबे, सुमित श्रीवास्तव, नारायण महतो, शशांक शेखर, जोगिंदर सिंह सोनू, विकास सिंह, अमित सिंह, राकेश कुमार, मुकेश सिंह, अविनाश मोहंती, विशु सिंह, नीरज मिश्रा, राकेश चौबे, महावीर, मुकेश, वीरेन महतो, इंद्रजीत सिंह, सनंतन दास, मानेश्वर गोड़, उमेश शॉ, राहुल कुमार, अशोक सिंह, कंचन दत्ता, संजय गोराई, अनुराग मिश्रा, मनीष पांडे,अंसुल कुमार, विकास सिंह, सुशील पांडे, द्विपाल विश्वास, राहुल तिवारी।

IQS banner
World’s best IQ level developed system : Click here – iqs.one
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Learn With Fun – IQS.ONE
Learn With Fun – IQS.ONE