मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर में नेशनल लोक अदालत का किया गया आयोजन. 11,427 केस का निष्पादन व 54 करोड़ 71 लाख 43 हजार 022 रूपया का राजस्व प्राप्ति हुआ.

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: December 9, 2023 5:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर ।  झारखण्ड 

A 2

सिविल कोर्ट जमशेदपुर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस नेशनल लोक अदालत मे कुल 11,427 कोर्ट केसों का निष्पादन किया गया, जिसमें 54 करोड़ 71 लाख 43 हजार 022 रुपयों की राजस्व प्राप्ति हुईं. नेशनल लोक अदालत का उदघाटन व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के लोक अदालत हॉल में विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, विशिष्ठ अतिथियों में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अमितेश लाल, प्रधान अपर सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार सिन्हा, पॉक्सो स्पेशल कोर्ट न्यायधीश कमलजीत चोपड़ा, स्टेट बार कौंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, डालसा के सचिव नितीश निलेश सांगा आदि मौजूद रहे. 

THE NEWS FRAME

मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के वर्तमान समय मे लोक अदालत का बहुत बड़ा महत्व है . लोक अदालत के माध्यम से अपने मामले का त्वरित समाधान पाकर समय और पैसा दोनों की बचत कर सकते हैं.वहीं स्टेट बार कौंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि समझौता द्वारा मामले का निष्पादन करने में झारखंड सबसे पहले पायदान पर है. उन्होंने कहा कि नालसा ,झालसा और डालसा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में काफी मददगार साबित हुई है.

नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले का समाधान के लिए जमशेदपुर एवम  घाटशिला मिलाकर कुल 17 बेंचो का गठन किया गया था. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नीतीश निलेश सांगा ने बताया कि सुलह योग्य सभी प्रकृति के मामलों का नेशनल लोक अदालत में निपटारा किया गया. जिसमें मुख्य रूप से वन अधिनियम, बिजली अधिनियम, मापतौल अधिनियम, उत्पाद अधिनियम, बैंक ऋण, चेक बाउंस, श्रम अधिनियम, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, मोटरयान दुर्घटना मुआवजा, भूमि अधिग्रहण से संबंधित वाद, खान अधिनियम, पारिवारिक वाद, सुलह योग्य आपराधिक और दीवानी मामले आदि के केस शामिल है. नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने में कोर्ट स्टाप सहित पैनल लॉयर्स एवं पीएलवी की सार्थक भूमिका रही. 

THE NEWS FRAME

एक मोटर वाहन दुर्घटना व एक कमर्शियल वाद का निष्पादन 84 लाख व 8 करोड़ मे हुई जो एक खास उपलब्धि है 

नेशनल लोक अदालत में आज एक मोटर वाहन दुर्घटना केस में मृतक रेलवे कर्मचारी जारका हेस्सा के आश्रित परिवार को 84 लाख 33 हजार 831 रुपया का चेक प्रदान किया गया. वहीं दूसरी ओर एक कमर्शियल वाद में भी कोर्ट द्वारा नेशनल लोक अदालत में समझौता के तहत उक्त वाद 8 करोड़ मे सेटल कर केस का निष्पादन किया गया, जो इस नेशनल लोक अदालत का एक खास उपलब्धि साबित हुई है.

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied