मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के समन्वय समिति की बैठक में पूर्णिमा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प

On: November 5, 2024 12:16 PM
Follow Us:
Add A Heading 37 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक बागुननगर आशीर्वाद भवन में हुई जिसमें प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सबों से आशीर्वाद लिया और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिया।

समन्वय समिति के संयोजक भूपेन्द्र सिंह ने बैठक का संचालन करते हए सहयोगी दलों के सदस्यों से बेहतर चुनावी रणनीति बनाने के लिए सुझाव मांगा और उस पर पूरी तरह से अमल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा सहयोगी दलों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा ताकि आपस में तालमेल बनाने में सहूलियत हो सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

महानगर भाजपा के जिला महामंत्री संजीव सिंह ने एनडीए के सहयोगी दलों के सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि पहली बार इस क्षेत्र से एनडीए ने एक सुसंस्कृत और ऊर्जावान महिला प्रत्याशी दिया है, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को काफी अपेक्षाए हैं। एनडीए ने पूरे राज्य में सबसे बेहतर प्रत्याशी यहां दिया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए पूर्णिमा साहू सबसे उपयुक्त साबित होंगी।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने अपने समर्थन में वोट मांगने के लिए किया घर – घर दस्तक कार्यक्रम।

THE NEWS FRAME

जदयू के प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर ने बैठक में बहूमुल्य सुझाव दिया कि समन्वय समिति की बैठक प्रतिदिन रात में हो ताकि बेहतर तालमेल बनी रहे। उन्होंने बिहार से आने वाले जदयू और लोजपा के बड़े नेताओं को भी पूर्वी क्षेत्र में घुमाने पर बल दिया। ताकि पूर्णिमा साहू की जीत का अंतर बढ़ाया जाय़।

आजसू के केन्द्रीय समिति के सदस्य चंद्रगुप्त सिंह ने सदस्यों के सुझावों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अगर किसी को भी किसी तरह की मदद चाहिए तो वे सीधे हमसे संपर्क करें। घटक दल के कार्यकर्ता ये नहीं सोचें कि कोई चुनाव कार्य के लिए उन्हें आमंत्रण दे।

आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह,लोजपा के जिलाध्यक्ष रवि चौरिसया, जदयू के जिलाध्यक्ष विश्राम प्रसाद,जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक मंडल, जदयू के मनोज मार्डी, आजसू के देवाशीष चौधरी, लोजपा के शंभू प्रसाद ने भी अपने – अपने सुझाव दिये और पूर्णिमा साहू को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प जताया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राकेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!