मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में वैकुंठ एकादशी के अवसर पर गरुड़ पर सवार होकर भगवान विष्णु भक्तो को दर्शन दिये, चेन्नई से मंगाये फूलो से हुआ श्रंगार, 24 घंटे का अखण्ड कीर्तन प्रारंभ, दर्शन के लिए भक्त उमड़े।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: December 25, 2023 6:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

Netaji 3

आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में आज वैकुंठ एकादशी के अवसर पर पंडित शेषाद्रि जी, पंडित केशवाचर्यालु जी, पंडित संतोष भगवान बालाजी की सुबह मंत्रोचार के साथ तोमाल सेवा (फूलो से श्रृंगार) की गई, इसके उपरांत सुबह 8 बजे से “हरे रामा हरे कृष्णा” अखंड कीर्तन प्रारम्भ किया गया जो कल रविवार प्रातः 08 बजे तक चलेगी। 

संध्या 06 बजे भगवान श्री वेंकेटेश्वर बालाजी को गरुड़ वाहन पर लेकर भक्तो द्वारा मंदिर परिसर में बनाये गए सात वैकुंठ द्वार से परिक्रमा कराया गया। इस दौरान पंडितो द्वारा “ॐ भगवते वासुदेवाय नमः” के मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर रहे थे, परिक्रमा के दौरान सैकड़ो भक्तो के गोविंदा गोविंदा के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। इस दौरान 40 महिला भक्तो द्वारा कोलाटम (दक्षिण भारत का डांडिया) किया गया जिसे श्रीमती हेमलता के नेतृत्व में किया गया। अंत मे सभी भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया । इस अवसर पर आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम के सभी पदाधिकारी गण के साथ साथ सैकड़ो भक्त उपस्थित थे।

Netaji 4

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied