मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने देर रात केजीबीवी, सुंदरनगर व सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, साफ सफाई एवं कुव्यवस्था देख वार्डन और किचेन इंचार्ज को लगाई फटकार, सुरक्षा व्यवस्था पर भी जताई नाराजगी , सदर अस्पताल के निरीक्षण में भी कई खामियां पाई गई, अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाते हुए दो दिनों के अंदर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 18, 2023 6:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बुधवार 18 जनवरी, 2023 

Netaji 3

मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सुदरनगर का औचक निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं कुव्यस्था पर नाराजगी जताते हुए वार्डन एवं किचेन इंचार्ज को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रात्रि प्रहरी अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं थे वहीं किचेन व स्टोर रूम में सभी चीजें अस्त व्यस्त एवं गंदगी फैली थी। खाने के बर्तन गंदे पड़े हुए थे, पका हुआ भोजन भी खुले में रखा पाया गया। 

THE NEWS FRAME

विद्यालय परिसर में बिजली का दुरूपयोग होते भी पाया गया। उपायुक्त द्वारा इस पूरे मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को शो कॉज किया गया है। वहीं केजीबीवी वार्डन एवं किचेन इंचार्ज को डीईओ द्वारा शो कॉज करते हुए संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर आगे विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

THE NEWS FRAME

केजीबीवी का निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त मध्य रात्रि में सदर अस्पताल खास महल का औचक निरीक्षण करने पहुंची । अस्पताल परिसर की साफ सफाई, होम गार्ड व आउट सोर्सिंग स्टाफ की गैर मौजूदगी, मरीज के साथ बिस्तर पर उनके परिजनों के भी सोते हुए पाए जाने पर उन्होने सख्त नाराजगी जताते हुए अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाई। 

THE NEWS FRAME

उपायुक्त द्वारा मौके पर ड्यूटी रोस्टर की मांग की गई जिसे मौजूद स्टाफ प्रस्तुत नहीं कर पाये, वहीं इमरजेंसी में भी दो दिनों से मरीजों के एडमिट होने की जानकारी मिली। इस पूरी कुव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त द्वारा अस्पताल प्रबंधक को दो दिनों में व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया गया अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गयी । उपायुक्त करीब डेढ़ घण्टे तक अस्पताल परिसर में रहीं तथा सभी वार्ड में जाकर उन्होंने वस्तुस्थिति को देखा, इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी उनका हाल चाल जाना और अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीओ धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, डीएसई सुश्री निशु कुमारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी सुश्री ज्योति कुमारी उपस्थित थे। 

THE NEWS FRAME
Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260622 222200

गांजा बेचने का विरोध करने पर परिवार पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी और पुत्र अस्पताल में भर्ती।

Untitled Design 44 2

करीम सिटी कॉलेज के शिक्षा संकाय में International योग दिवस का आयोजन योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

Untitled Design 35 4

भारतीय महिला Hockey टीम की ऐतिहासिक जीत नारी शक्ति संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक गाथा

Untitled Design 33 4

22 जून 1897 चापेकर बंधुओं का साहसिक प्रतिकार और Indian क्रांतिकारी आंदोलन की नींव

Netaji

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास, हजारों छात्रों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Untitled Design 32 1

अंतर्राष्ट्रीय Yoga दिवस पर चम्पाई सोरेन ने धुर्वा में किया योगाभ्यास कहा- योग स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली का आधार

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied