मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पिंडराबेडा में एनआईटी निदेशक ने किया तालाब का लोकार्पण

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 18, 2023 3:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

Netaji 3

रापचा पंचायत का पिंडराबेड़ा गांव अपनें संस्कृति को संभाल कर रखते हुए गांव के विकास के लिए प्रयासरत है। यहाँ से बच्चे तीरंदाजी में अपने राज्य झारखंड एवं अपने देश का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस गांव के सर्वांगीण विकास के लिए उन्नत भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर अपनी हर संभव प्रयास करेगा। उक्त बातें एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक  प्रो गौतम सूत्रधार ने “रपचा पंचायत के पिंडराबेडा” में  उन्नत भारत अभियान के परियोजना के तहत निर्मित तालाब के लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा।

इस समारोह के विशिष्ठ अतिथि श्रीमान सत्यनारायण नंदा, हेड सीएसआर , टाटा स्टील ने तालाब के सुन्दरीकरण हेतु फलदार वृक्ष, मछली पालन की भी शुरुवात एवं  तीरंदाजों के भविष्य के लिए टाटा कंपनी से हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। 

THE NEWS FRAME

डॉ रणजीत प्रसाद, संयोजक, उन्नत भारत अभियान, निदेशक के निर्देशानुसार, गाँव के सर्वांगीण विकास, के लिए सर्वेक्षणनुसार, उन्नत भारत अभियान, एनआईटी जमशेदपुर, झारखंड सरकार, स्थानीय उद्योग एवं स्वयं सेवी संस्थानों की मदद से एक रोड मैप तैयार करने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण बच्चों को एनआईटी जमशेदपुर मे शैक्षिक भ्रमण हेतु ले जाया जाएगा।

यह प्रोजेक्ट डॉ संगीता कुमारी, सिविल अभियांत्रिकी विभाग, एनआईटी जमशेदपुर के मार्गदर्शन में उन्नत भारत अभियान के परियोजना के तहत निर्मित हुआ। 

THE NEWS FRAME

रपचा पंचायत के पिंडराबेडा  मे तालाब के लोकार्पण विशिष्ठ अतिथि श्रीमान सत्यनारायण नंदा, हेड, सी एस आर, टाटा स्टील लॉंग प्रोडक्ट डॉ. मधुसूदन राव सह – प्राध्यापक सिविल इंजीनियरिंग विभाग डॉ रणजीत प्रसाद, संयोजक, उन्नत भारत अभियान, झारखंड के उपस्थिति में मुख्य अतिथि प्रो गौतम सूत्रधार, निदेशक राष्ट्रीय प्रौधोगिकी संस्थान जमशेदपुर, एवम रापचा पंचायत की मुखिया श्रीमती सुकुमती मार्डी  के द्वारा नारियल जल अर्पण कर किया गया। 

इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने रपचा फुटबॉल मैदान में तीरंदाजी के अभ्यास करते युवाओं से मुलाकात की एवं उनकी उपलब्धियों को सराहा। तथा गाँव के कोच श्री प्रेम   के द्वारा खिलाड़ियों के उपलब्धियों एवं  समर्पण के बारे में अतिथियों को बताया साथ ही साथ उनसे ग्राउन्ड एवं खिलाड़ियों के खेल सामग्री के विकास हेतु मदद का आश्वासन दिया।  

THE NEWS FRAME

इस कार्यक्रम में डॉ रजत त्रिपाठी, डॉ शैलेश कुमार, डॉ रिंकु उपस्थित थे।

लोकार्पण के पश्चात ग्राम सामुदायिक भवन में अतिथियों के साथ ग्रामीणों की  एक बैठक हुई जिसमें सबों को संबोधित करते हुए ग्रामीण प्रतिनिधि श्री उदय मार्डी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने उन्नत भारत अभियान और एनआईटी जमशेदपुर को ग्रामीणों की ओर से तहे हृदय से धन्यवाद दिया एवं इस परियोजना से ग्रामीण जनजीवन कितना प्रभावित हो रहा है इसकी व्याख्या की। तत्पश्चात माननीय रापचा मुखिया श्रीमती सुकुमति मार्डी ने उन्नत भारत अभियान के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया साथ ही आगे आने वाले कामों में पूर्ण सहयोग देने का वादा किया। इस आशय की जानकारी संस्थान के मिडिया प्रभारी सुनील कुमार भगत ने दी।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment