📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बजट 2024: युवाओं और किसानों के लिए यह लॉलीपॉप बजट है- डॉ. अजय कुमार

On: July 23, 2024 4:22 PM
Follow Us:
युवाओं और किसानों के लिए यह लॉलीपॉप बजट है- डॉ. अजय कुमार

बजट 2024: पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार ने केंद्रीय बजट 2024-25 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश के करोड़ों युवाओं और किसानों के साथ धोखा किया है। दूसरे शब्दों में कहें तो मोदी सरकार ने इस बजट के जरिए युवाओं और किसानों को लॉलीपॉप थमा दिया है। मतलब आप लॉलीपॉप का लुत्फ उठाइए और खुश रहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में युवाओं को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया था। मोदी सरकार ने इस बजट में इसकी नकल की है। लेकिन नौकरी किसे मिलेगी यह सरकार तय करेगी। मतलब इसमें क्या प्रावधान होंगे यह स्पष्ट नहीं किया गया है। जबकि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में सभी युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : मंत्री दीपक बिरुवा ने झींकपानी में झामुमो प्रखंड कमेटी के संग की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश।

यह बजट कागजों पर भले ही अच्छा लगे, लेकिन जमीनी स्तर पर इससे किसानों को कोई फायदा नहीं होने वाला है। किसानों को जैविक खेती सिखाने वाली कंपनियों को इससे फायदा होने वाला है। लेकिन किसानों को कुछ नहीं मिलने वाला है। सरकार को फसलों का दाम देना चाहिए, मुफ्त बिजली देनी चाहिए, सस्ती खाद देनी चाहिए, खेती के उपकरणों पर जीएसटी कम करना चाहिए। लेकिन बजट में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।

डॉ. अजय ने कहा कि बजट में मनरेगा का कोई जिक्र नहीं है, जिससे हर साल ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों रोजगार सृजित होते हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा पर कोई खास फोकस नहीं है। वेतनभोगियों को आयकर में कोई विशेष छूट नहीं है। जबकि पूंजीपतियों को राहत देने की बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह निराशाजनक बजट है। आम आदमी के प्रमुख मुद्दों के बारे में इस बजट में कुछ भी नहीं है।

यह भी पढ़ें : 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment