मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

रेलवे मंत्री में लोक लज्जा नहीं : सुधीर कु. पप्पू

On: February 18, 2025 11:14 AM
Follow Us:

जमशेदपुर। समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर हुए हादसे पर चिंता जताते हुए मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई है।
वकील सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव पूरी तरह से बेशर्मी पर उतरे हुए हैं। उन में जरा भी लोक लज्जा नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूरी निरंकुशता का परिचय दे रहे हैं। आखिर रेल मंत्री में ऐसी कौन सी खूबियां है, या रेलवे ठेके को लेकर कुछ अंदर की बात है कि उनसे इस्तीफा नहीं ले रहे हैं और उन्हें पद से हटा भी नहीं रहे हैं।
जबकि हकीकत यह है कि जब से अश्वनी वैष्णव रेलवे मंत्री बने हैं लगातार हादसे हो रहे हैं और अब तक सैकड़ो यात्रियों की जाने जा चुकी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

टेक्नोलॉजी अद्यतन है और दावा किया जाता है कि रेल यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित है।
उनका दावा हवा हवाई है। करोड़ों में लोग संगम आस्था की डुबकी लगाने जा रहे हैं। यहां आलम यह है कि रेल यात्रियों को ट्रेन में सफर करने के लिए ऐसी कोच के कांच की खिड़कियां तोड़नी पड़ती है।

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव केवल रील बनाकर पब्लिक डोमेन में छोड़ने को व्यस्त रहते हैं। हादसे के बारे में रेलवे मंत्रालय जानकारी भी ठीक से नहीं देता है और मीडिया को कवरेज से भी रोका जाता है। आखिरकार रेल मंत्री और रेलवे मंत्रालय की जनता से क्या छिपाना चाहता है।

अश्विनी वैष्णव कम से कम देश के रेलवे मंत्रालय की परंपरा का तो ख्याल रखें और शशर्म करें। पूर्व प्रधानमंत्री एवं तत्कालीन रेल मंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री एवं पूर्व रेल मंत्री स्वर्गीय माधव राव सिंधिया ने रेल दुर्घटना की जिम्मेवारी लेते हुए नैतिक रूप से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व में कुंभ में हुए हादसे पर भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मंत्री आजम खान ने इस्तीफा दे दिया था।

लेकिन इस केंद्रीय सरकार और इस केंद्रीय मंत्री से देश की जनता को कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए क्योंकि यह जिम्मेदारी लेने और जवाबदेही से भागते हैं। आलम यह है कि दिल्ली में हुए हादसे के लिए यात्रियों को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। वही पप्पू ने इसे बेशर्मी करार दिया है कि मृतकों के परिवार को दस लाख रुपया मुआवजा ऐसे दिया जा रहा है जैसे सरकार उन पर एहसान कर रही है। क्या आज एक इंसान की कीमत मात्र दस लाख रुपए है?

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स चोरी कांड को लेकर व्यवसायियों ने डीसी से की मुलाक़ात, सामान बरामदगी व सुरक्षा व्यवस्था की मांग लेकर सौपा ज्ञापन

9 अगस्त को रीगल मैदान में मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, ‘अपनी पहचान को पहचानो’ थीम पर होगी जनसभा

जमशेदपुर में शुरू हुई QR कोड आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग, अब हर गश्त होगी डिजिटल निगरानी में

पूर्व मुखिया बाहामनी हेंब्रम ने कचरा संग्रह वाहन कर्मियों को दिए रेनकोट, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर मिली राहत

जमशेदपुर में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

समाहरणालय में 9 सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई, उपायुक्त बोले– शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते

Leave a Comment